---विज्ञापन---
Rakhi Sawant Net Worth: राखी सावंत के पास कितनी प्रॉपर्टी? इस तरह कमाती हैं करोड़ों

इंटरनेट पर छाई राखी सावंत एंटरटेनमेंट दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं. 90s के अंत से ही सिनेमा से जुड़ीं राखी हमेशा अपने बेबाक अंदाज, परफॉर्मेंस, कड़ी मेहनत के लिए जानी गईं. हाल ही में राखी की बिग बॉस मराठी सीजन 6 में वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है. ऐसे में उनके फैंस का क्रेज और भी बढ़ गया है. आइए आज राखी के बारे में कुछ दिलचस्प बाते जानते हैं.

मुंबई में पली-बड़ी राखी सावंत का बचपना गरीबी में बीता. ऐसे में आगे चलकर अपनी म्हणत और लगन से राखी ने टीवी, रियलिटी शो, फिल्मों तक का रास्ता तय किया. आज राखी सोशल मीडिया क्वीन कहलाती हैं. इंटरनेट पर वो हमेशा किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में रहती हैं.

अपने करियर के शुरुआती दिनों में राखी ने कई तरह की परेशानियां झेलीं. रिपोर्ट्स की मानें तो महज 11 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था और खुद का और अपने सपनों का पेट पालने के लिए सिर्फ ₹50 कमाती थीं.

सालों मेहनत के बाद राखी को साल 1997 में पहला ब्रेक 'अग्निचक्र' फिल्म से मिला. इसके बाद, उन्हें 'जोरू का गुलाम', 'जिस देश में गंगा रहता है', और 'ये रास्ते हैं प्यार के' जैसी हिंदी फिल्मों में छोटे-मोठे रोल किए. लेकिन राखी को असली पहचान टीवी और रियलिटी शो से मिली.

2006 में, राखी 'बिग बॉस सीजन 1' में नजर आईं, जिससे उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली. यहां उनके बेबाक अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. इसके बाद टीवी शो 'राखी का स्वयंवर' से राखी ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली. राखी अबतक कई रियलिटी शोज का हिस्सा बन चुकी हैं.

कमाई की बात करें, तो राखी सावंत कुल नेट वर्थ लगभग ₹40–42 करोड़ है. टीवी शो, विज्ञापनों, सोशल मीडिया पार्टनरशिप और इवेंट्स में परफॉर्मेंस से राखी हर महीने लगभग ₹50 लाख कमाती हैं. सोशल मीडिया पर राखी जबरदस्त पकड़ है. यहां अक्सर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहती हैं.

आज राखी के पास मुंबई और दूसरे देशों में आलीशान घरों सहित कई प्रॉपर्टीज हैं. अपने करियर के शुरुआत में जहां राखी को एक दिन के मात्र 50 रुपये मिलते थे. आज वही राखी अपने म्हणत और संघर्ष से करोड़ों की मालकिन हैं. राखी कभी भी विवादों से नहीं डरीं. सामने कोई भी हो राखी अपनी बाटर बड़ी बेबाकी से रखती हैं. उनका फैशन सेंस भी काफी सुर्खियां बटोरता है.