---विज्ञापन---
‘एक-एक ईंट बिकवा दूंगा’, कर्जदारों ने Rajpal Yadav को दी थी धमकी, पहली बार 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले पर बोले एक्टर- ‘ये रिवेंज की…’
राजपाल यादव बीते एक महीने से चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर खबरों में बने हुए हैं. उन्होंने कर्ज ना चुका पाने के कारण 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. हालांकि 17 फरवरी को एक्टर को अंतरिम जमानत पर रिहा किया था. वहीं, अब इस पूरे मामले में राजपाल यादव ने रिएक्शन दिया है.
दरअसल, राजपाल यादव को 17 फरवरी को अंतरिम जमानत पर अपनी भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए रिहा किया गया था. उसके बाद उन्हें 18 मार्च को कोर्ट में पेश होना होगा. हालांकि हाल ही में एक इवेंट के दौरान राजपाल यादव ने पूरे मामले में खुलकर बात की है.
इवेंट के दौरान राजपाल यादव ने कहा, "ये नियत का खेल है, मैं गवाह हूं कि मिथलेश और माधव जी ने बिल्कुल रिवेंज की भावना में किया. इन लोगों ने प्रण लिया था, क्योंकि अगर उनके पास रिकॉर्डिंग होती तो ये दिखाते. इन्होंने मुझसे कहा था कि 10-40 नहीं पहुंचे तुम्हारी एक-एक ईंट बिचवा दूंगा.
उन्होंने आगे कहा, "ये बात मुझसे मिथलेश ने पूछा कि इस शाहजहांपुर में कोई अगर पैदा हुआ है तो जान लेने के लिए या फिर जान देने के लिए. उन्होंने कहा कि मैं शाहजहांपुर का बच्चा हूं, जब जीवन में कुछ चुराना नहीं तो छिपाना कैसा. कोई ऐसा वकील नहीं बता सकता, मैं 12 वकीलों के पास गया और कोई नहीं कह सकता कि मैंने दो और दो पांच करने को कहा हो. शाहजहां पुर में बच्चन साहब का आना, दस मालाएं पहनाना, वो मेरा परिवार भी नहीं समझ पाया वो मेरी जिंदगी का कलेश हो गया.
जब राजपाल यादव इस पूरे मामले पर बात कर रहे थे, तो वह काफी ज्यादा गुस्से में दिख रहे थे. क्योंकि इस पूरे विवाद पर वह अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे कि उन्हें कैसा महसूस हुआ और उनके परिवार ने भी इस दौरान मुश्किलों का सामना किया.
बता दें कि जब एक्टर जेल में थे तो तमाम सेलेब्स ने उनकी मदद की. सलमान खान से लेकर सोनू सूद, अनूप जलोटा, मीका सिंह ने उनका कर्ज चुकाने के लिए पैसे दिए. इसके अलावा कुछ फिल्म निर्माताओं ने उन्हें फिल्म का ऑफर भी दिया. राजपाल जल्द ही अक्षय कुमार की मूवी वेलकम टू जंगल में नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.