Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

चेक बाउंस केस पर Rajpal Yadav के वकील का बड़ा खुलासा, एक्टर पहले ही दे चुके हैं इतना पैसा

चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनके वकील भास्कर ने मीडिया से बातचीत करते हुए केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं. वकील ने बताया है कि राजपाल यादव अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं और बाकी रकम चुकाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनके वकील भास्कर ने मीडिया से बातचीत करते हुए केस से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं. वकील ने बताया है कि राजपाल यादव अब तक 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं और बाकी रकम चुकाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

16 फरवरी पर टिकी हैं निगाहें- 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. हालांकि, कोर्ट ने इस सुनवाई को 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया है. इसका मुख्य कारण यह था कि विपक्षी पक्ष (शिकायतकर्ता) ने जमानत याचिका पर समय रहते अपना जवाब दाखिल नहीं किया था.

---Advertisement---

भुगतान के लिए राजपाल हैं तैयार- वकील भास्कर के अनुसार, राजपाल यादव ने कभी भी पैसा चुकाने से इनकार नहीं किया. उन्होंने बताया कि कुल राशि में से आधी रकम यानी 2.5 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. कोर्ट ने अब राजपाल से यह सवाल किया है कि वे बकाया राशि का भुगतान कब और कैसे करेंगे. सोमवार की सुनवाई में इसी योजना पर चर्चा हो सकती है.

क्या है विवाद की जड़?- यह पूरा मामला राजपाल यादव की एक फिल्म में किए गए 5 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू हुआ था. वकील का दावा है कि राजपाल यह पैसा लौटाने को तैयार थे, लेकिन समझौते के वक्त दूसरे पक्ष ने पैसा लेने से इनकार कर दिया और मामला कानूनी पेचीदगियों में फंस गया. अंततः, कोर्ट के आदेश का पालन न होने की वजह से उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई गई.

---Advertisement---

पुराने समझौतों का कानूनी पेंच- राजपाल के वकील ने दलील दी है कि वर्तमान सजा 2012 के उन पुराने समझौतों से जुड़ी हुई है, जिन्हें नए 'सहमति आदेश' (Consent Order) के तहत दोबारा लागू नहीं किया जाना चाहिए था. अब बचाव पक्ष 'मेरिट' (योग्यता) के आधार पर जमानत की मांग कर रहा है और सोमवार तक विपक्षी पक्ष का जवाब आने की उम्मीद है.

19 को भतीजी की शादी- जानकारी के लिए बता दें कि 19 फरवरी को राजपाल यादव की भतीजी की शादी है. जहां अब 16 फरवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. ऐसे में परिवार भी उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें 16 फरवरी की सुनवाई में जमानत मिल जाए.

---Advertisement---
First published on: Feb 14, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola