---विज्ञापन---
Netflix पर छाई 1 घंटा 59 मिनट की ये धांसू फिल्म, 5 मिलियन व्यूज के साथ काट रही गदर

Netflix पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म तहलका मचा रही है, जो 9 साल पहले सिनेमाघरों में गदर काट चुकी है, इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कितना पसंद आई, कि ये टॉप 10 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हम बात कर रहे हैं, 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' की, जिसने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

2017 में रिलीज हुई इस फिल्म को जेक कैसडन (Jake Kasdan) ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और कैरेन गिलान जैसे स्टार्स नजर आते हैं, जिनकी दमदार परफॉर्मेंस इसे और मजेदार बनाती है.

फिल्म की कहानी चार हाई स्कूल स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक पुराना वीडियो गेम मिलता है. जैसे ही वे इसे खेलना शुरू करते हैं, वे अचानक गेम की दुनिया के अंदर पहुंच जाते हैं. यहां सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है, कि वे अपनी असली पहचान खो देते हैं, और गेम के अलग-अलग किरदारों में बदल जाते हैं.

इसके बाद शुरू होता है एडवेंचर, जहां उन्हें कई मुश्किल टास्क पूरे करने होते हैं. गेम से बाहर निकलने के लिए इन चारों को टीमवर्क दिखाना पड़ता है, और अपनी तीन 'लाइफ' को बचाते हुए, हर लेवल पार करना होता है.

कहानी में कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का शानदार कॉम्बो देखने को मिलता है, जो इसे हर उम्र के दर्शकों के लिए खास बनाता है. OTT पर आते ही ये फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है.

पिछले एक हफ्ते से ये Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर बनी हुई है. इसे अब तक करीब 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी को साफ दिखाते हैं.

फिल्म को IMDb पर 6.9 की रेटिंग मिली है, जो इसे एक एंटरटेनिंग फैमिली फिल्म साबित करती है. रिलीज के इतने साल बाद भी इसकी कहानी, ह्यूमर और स्टारकास्ट दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है. अगर आप वीकेंड पर कुछ हल्का-फुल्का, मजेदार और एडवेंचर से भरपूर देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.