---विज्ञापन---
दूसरी बार पापा बने ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली, पत्नी प्रिया ने दिया बेटी को जन्म

Director Atlee Becomes a Father Second Time: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी ऐलान करने के बाद से ही बॉलीवुड में गुड न्यूज की लहर आ गई है, जहां बीते दिन 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक के घर उनके पहले बच्चे की किलकारी गूंजी थी. वहीं, आज दीपिका के साथ फिल्म 'राका' में काम कर रहे हैं डायरेक्टर एटली दूसरी बार पापा बन गए हैं.

फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में वेलकम किया है.

एटली और प्रिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने एक ग्राफिक पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें एक बच्चा टॉय कार से खेलता दिख रहा हैं.

साथ ही इस पोस्टर में 'वाह! मुझे एक छोटी बहन मिल गई है… बड़े भाई मीर। हम, प्रिया और एटली, एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनकर धन्य हो गए हैं.' 20 अप्रैल 2026. ' लिखा हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एटली ने कैप्शन में बस इतना लिखा, 'खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.'

बस फिर क्या था, एटली और प्रिया की इस पोस्ट पर फैंस और फिल्मी सितारों की तरफ से बधाइयों की लाइन लग गई. जहां एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु ने लिखा, 'बधाई हो', वहीं अनन्या पांडे ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई.'

बता दें कि एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी. अपनी शादी के 8 साल बाद जनवरी 2023 में एटली और प्रिया के बेटे मीर का जन्म हुआ था. अब एक बेटी के साथ उनका ये परिवार पूरा हो गया है.