---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता का निधन, ऐसे गई 81 साल के एक्टर की जान

Veteran Actor Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर ब्यू स्टार (Beau Starr) का निधन हो गया है. 'हैलोवीन' और 'गुडफेलस' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर ब्यू स्टार ने 81 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

निधन की जानकारी

टीएमजेड के अनुसार, हॉलीवुड एक्टर ब्यू स्टार के निधन की जानकारी उनके भाई माइक स्टार ने दी है. उनके भाई ने बताया कि ब्यू स्टार की मौत नेचुरल तरीके से हुई है. 'गुडफेलस' का निधन 24 अप्रैल को कनाडा के वैंकूवर में हुआ था.

---Advertisement---

इंडस्ट्री में शोक की लहर

एक्टर ब्यू स्टार के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फिल्म जगत के कई सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है.

ब्यू स्टार के करियर की शुरुआत

ब्यू स्टार का जन्म 1 सितंबर 1944 को न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में हुआ था. ब्यू स्टार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1979 में आए कनाडा के स्केच कॉमेडी सीरीज 'बिजारे' में की थी, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान 'हैलोवीन' फिल्म फ्रेनचाइजी से मिली थी.

---Advertisement---

ग्लोबल लेवल पर खास पहचान

इसके बाद ब्यू स्टार ने मार्टिन स्कोर्सेसी की डायरेक्शन में बनी फिल्म क्राइम क्लासिक 'गुडफेलस' में हेनरी हिल के पिता की भूमिका भी निभाई, जिसने उन्हें ग्लोबल लेवल पर खास पहचान बनाई है.

एक्टिंग करियर के हिट प्रोजेक्ट

हॉलीवुड स्टार ब्यू स्टार ने सालों के एक्टिंग करियर में कई हिट प्रोजेक्ट में काम किया है, जिसमें 'टीजे हुकर', 'द ए-टीम', 'नाइट राइडर', 'हिल स्ट्रीट ब्लूज़', 'वी: द सीरीज़', 'हंटर', 'विंग्स', 'द 4400', 'ए नीरो वोल्फ मिस्ट्री' और 'एनवाईपीडी ब्लू' शामिल हैं.

First published on: May 03, 2026 02:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.