Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Avengers: Endgame समेत इन 5 सुपरहीरो फिल्म को इस मूवी ने दी मात, पहना नंबर वन का ताज

---विज्ञापन---

Top Superhero Movie: अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें सुपरहीरो वाली फिल्में बहुत पसंद हैं तो ये बात भी जाहिर है कि आपको इन सुपर हीरो की सुपर पावर्स के बारे में भी मालूम होगा. आज हम आपको 5 ऐसी सुपरहीरो फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है. साथ ही ये भी बताएंगे कि IMDb रेटिंग के मामले में आखिर कौन-सी सुपरहीरो फिल्म ने बाजी मारी हैं. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.  

जोकर

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'जोकर' इस लिस्ट की 5वें नंबर वाली मूवी है. जिसमें एक आम आदमी के विलेन बनने के सफर को दिखाया गया है. शरीर के रोंगटे खड़े कर देने वाली इस फिल्म को IMDb पर 8.3 की तगड़ी रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

स्पाइडर मैन - इनटू द स्पाइडर वर्स

हमारी लिस्ट की चौथी फिल्म 'स्पाइडर मैन - इनटू द स्पाइडर वर्स' है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी और इसका प्रेजेंटेशन बहुत ही ज्यादा दमदार है. इस मूवी को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है.

एवेंजर्स - इनफिनिटी वॉर

इस लिस्ट की तीसरी फिल्म साल 2018 में आई मार्वल की सुपरहीरो मूवी 'एवेंजर्स - इनफिनिटी वॉर' है. इस फिल्म ने अपनी कमाई से सभी के होश उड़ा दिए थे. इस फिल्म को IMDb पर 8.4 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

एवेंजर्स - एंडगेम

हमारी लिस्ट की दूसरी मूवी भी मार्वल की सुपरहीरो 'एवेंजर्स - एंडगेम' है, जिसकी रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली इस फिल्म को IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है.

द डार्क नाइट

हमारी लिस्ट की नंबर 1 फिल्म का नाम 'द डार्क नाइट' है. बेहतरीन कहानी वाली ये बैटमैन मूवी IMDb पर सबसे हाई रेटिंग वाली सुपरहीरो फिल्म है, जिसे IMDb पर 9.1 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 12:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola