---विज्ञापन---
422 करोड़ के बजट में बनी ये 1 घंटा 54 मिनट की खतरनाक हॉरर फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1810 करोड़
बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में हैं, जो हर साल रिलीज होती हैं. वह कुछ एक ऐसी मूवीज भी हैं, जिनके एक या दो नहीं बल्कि तीन से चार पार्ट्स बने हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हॉरर मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके 7 सीक्वल बन चुके हैं. 7वां सीक्वल बेहद खतरनाक है और 422 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, साल 2026 में रिलीज हुई अमेरिकन हॉरर फिल्म स्क्रीम 7 की. जो कि 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन केविन विलियमसन ने किया है और फिल्म में कर्टनी कॉक्स, मैककेना ग्रेस, नेवे कैंपबेल, अन्ना कैंप, मैथ्यू लिलार्ड जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
यह फिल्म खून खराबे, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर है. इतना ही नहीं अगर आप घर में अकेले हैं, तो जरा सी आहट भी इस मूवी को देखने के बाद आपको डर महसूस कराएगी.
इस फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि सिडनी प्रेस्कॉट का बीता हुआ कल वापस आ जाता है. जब घोस्टफेस यानी कि वो मास्क वाला शख्स उसके परिवार को धमकी देता है, तो अपनी बेटी की रक्षा के लिए सिडनी फिर से आगे आती है.
बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर है और इसे रेंट करके देखा जा सकता है. इस 1 घंटा 54 की फिल्म को IMDb पर 5.5 की रेटिंग मिली है. स्क्रीम 7 से पहले इसके 6 पार्ट्स आ चुके हैं. जिसमें से पहला पार्ट स्क्रीम 1996 में, 'स्क्रीम 2' (1997), “स्क्रीम 3” (2000) और “स्क्रीम 4” (2011) में आया था. वह इन चारों फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले डायरेक्टर व्रेस क्रेवन का निधन 2015 में हो गया था. जिसके कारण बाकी के तीन पार्ट का निर्देशन केविन विलियमसन ने किया था.
स्क्रीम 7 के बजट को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 422 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं, इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है.