---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: चालीस दिन बाद भी रणवीर सिंह का जलवा, 41वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन से ज्यादा का समय हो गया है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म मजबूती से टिकी हुई है.

Dhurandhar 2 box office collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: 19 मार्च को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर अब भी जलवा देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 40 दिन पार कर लिए हैं और अब 41वें दिन भी अच्छी कमाई करती नजर आ रही है. इसका क्रेज अभी तक फैंस के सिर से उतरा नहीं है. बीते 40 दिनों में फिल्म ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. 40वें दिन ये स्पाई-थ्रिलर भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई. आइए 41वें के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

41वें दिन की कमाई

बात करें 41वें दिन यानी रिलीज के छठे मंगलवार के कलेक्शन की तो अबतक ‘धुरंधर 2’ ने 1.23 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1,355.97 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 1,132.87 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

6 हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

इससे पहले 40वें फिल्म ने 1.05 करोड़ की कमाई की थी. 40 दिन से ज्यादा बॉक्स ऑफिस छाई धुरंधर 2 ने पहले दिन से ही धमाल मचाया है. फिल्म ने 24 घंटे में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर डाला था. इसके बाद 4 हफ्ते तक धुआंधार कमाई तय की. पहले हफ्ते धुरंधर 2 ने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये तो छठे हफ्ते 19.52 करोड़ का कलेक्शन किया. छह हफ्ते बाद भी इस मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर बने रहना कोई मामूली बात नहीं है, लेकिन धुरंधर 2 ने ये करिश्मा कर दिखाया है.

---विज्ञापन---

‘बाहुबली 2’ से आगे निकली ‘धुरंधर 2’

वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म अब भारत की दूसरी सबसे कमाई फिल्म बन गई है. इससे पहले दूसरे नंबर पर प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 थी. वहीं पहले नंबर पर अब भी आमिर खान की फिल्म दंगल है, जिसने दुनियाभर में 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का दूसरा पार्ट हैं. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी हिंदुस्तान से पाकिस्तान पहुंचे हमजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के लियारी में जाकर आतंक का खात्मा करता है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 09:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.