Madhuri Dixit Film: माधुरी दीक्षित ने अबतक कई बड़े-बड़े स्टार्स संग काम किया है. उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी काम किया है. शाहरुख और सलमान की जोड़ी भी एक साथ बहुत कम नजर आए है. फिल्म ‘करण अर्जुन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान एक-दूसरे की फिल्मों में सिर्फ कैमियो करते ही नजर आए हैं. लेकिन आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं उसमें माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई. फिल्म का हाल देख शाहरुख खान ने अपनी 95 लाख रुपये की फीस भी नहीं ली थी.
साल 2002 की रोमंटिक-ड्रामा फिल्म
हम बात कर रहे हैं फिल्म साल 2002 की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की, जो अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी सुर्खियों में थी. फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की शानदार जोड़ी देखने को मिली थी.
शाहरुख-सलमान ने साथ में किया काम
सिनेमाघरों में इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई. हालांकि बाद में इसे टीवी पर काफी पसंद किया गया. इस फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया ने प्रोड्यूस की थी.उन्होंने बताया कि सलमान खान को उन्होंने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की कहानी तक नहीं सुनाई थी. सिर्फ उनके पिता सलीम खान से बात हुई और तमिल फिल्म ‘थोट्टा चिनुंगी’ के रीमेक की जानकारी दी गई. सलीम खान ने हां कर दी और सलमान भी जुड़ गए. वहीं, शाहरुख खान को 20 दिनों के काम के लिए 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए, जो उस समय उनकी फीस से ज्यादा थे. शाहरुख ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ सुनी और साफ कहा, ‘मुझे ऐसी फिल्में समझ नहीं आतीं, लेकिन मैं आपके लिए कर रहा हूं.’ बिना ज्यादा सवाल किए उन्होंने फिल्म साइन कर ली.
शाहरुख ने नहीं ली कोई फीस
फिल्म रिलीज हुई तो कुछ खास कमाई नहीं कर पाई, जिससे प्रोड्यूसर पर आर्थिक दबाव आ गया. ऐसे में शाहरुख खान को करीब 95 लाख रुपये मिलने बाकी थे. लेकिन यहां शाहरुख ने जो किया, वही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है. शाहरुख ने अपनी फीस लेने से साफ मना कर दिया. शाहरुख ने कहा था, ‘मैं ये रकम एक शादी में परफॉर्म करके कमा सकता हूं, लेकिन आपको ये पैसे देने के लिए अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ेगी.’ हालांकि बोकाडिया ने कई बार कोशिश की, चेक तक थमाया. यहां तक कि ड्राइवर के जरिए भी पैसे भेजे. लेकिन शाहरुख ने एक रुपया तक नहीं लिया.