Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर गदर काट रही है 30 साल पुरानी ये फिल्म, जीत चुकी है 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं, जो सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. फिल्म का असर कई बार ऐसा होता है कि नई पीढ़ी भी इसे खूब पसंद करती है. इन फिल्मों की कहानी, किरदार लोगों के जहन में बस जाते हैं. आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बीते 30 साल से लोगों की फेवरेट बनी हुई है. इस मूवी की कहानी आज भी लोगों को खूब पसंद है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

30 साल पुरानी ये खबर मचा रही गदर

दरअसल, हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह 30 साल पहले रिलीज हुई थी और यह मूवी एक रियल घटना से इंस्पायर है. इस फिल्म का रोमांस, कहानी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. बता दें कि यह फिल्म 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है.

---Advertisement---

टाइटैनिक

हम बात कर रहे हैं फिल्म टाइटैनिक की, जो कि 19 दिसंबर 1997 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन जेम्स कैमरून ने किया था. इस मूवी में लियोनार्डो डिकैप्रियो और केट विंसलेट अहम रोल में नजर आई थीं.

टाइटैनिक की स्टोरी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह कहानी एक गरीब लड़के और एक अमीर लड़की की है. जो दुनिया के सबसे बड़े जहाज में सफर करते हैं और वहां पर दोनों की मुलाकात होती है. इस दौरान दोनों को एक दूसरे का साथ पसंद आता है और धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं. हालांकि जब जहाज एक बड़े बर्फ के पहाड़ से टकरा जाता है, तो जहाज पर मौजूद लोग हादसे का शिकार होते हैं. फिल्म की एंडिंग रूला देने वाली है. यह कहानी न सिर्फ रोमांस, बल्कि त्याग, एहसास से भरी हुई है.

---Advertisement---

टाइटैनिक कलेक्शन

टाइटैनिक को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. यह मूवी 200 दिनों तक सिनेमाघरों में लगी थी. इतना ही नहीं फिल्म 1800 करोड़ के बजट में बनी थी और इसकी दुनिया भर में 18,300 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने उस साल तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे.

टाइटैनिक अवॉर्ड्स

इन सभी के अलावा फिल्म ने 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. फिल्म को अलग अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया था. इस मूवी की IMDB रेटिंग भी जबरदस्त है. फिल्म को 8 रेटिंग मिली है और 30 साल के बाद भी यह लोगों के बीच पॉपुलर है. इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: May 02, 2026 08:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola