Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर रिलीज होते ही इस 1 घंटा 49 मिनट की फिल्म ने टॉप ट्रेंडिंग पर किया कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे 800 करोड़

---विज्ञापन---

ओटीटी पर अक्सर ही फिल्में रिलीज होती रहती हैं. वहीं, सिनेमाघरों में लाखों-करोड़ों कमाने के बाद ही फिल्में ओटीटी पर रिलीज होती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि सिनेमाघरों में 7 महीने पहले रिलीज हुई थी और अब इसने ओटीटी पर आते ही धमाल मचा दिया है. यह फिल्म ओटीटी पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

24 घंटें में इस फिल्म ने बनाई ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह

ये फिल्म 3 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही 24 घंटों के अंदर ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है. यह अपनी शानदार कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई है.

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर आते ही ट्रेंड कर रही डेविड

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि डेविड है. यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन फिल्म है. जो कि साल 2025 में रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में दस्तक देने के 7 महीने अब ओटीटी पर रिलीज हुई है.

इन कलाकारों ने दी फिल्म में अपनी आवाज

डेविड फिल्म जो-जो बुक ऑफ सैम्युल पर आधारित है. इस फिल्म बुक ऑफ सैम्युल के किरदार डेविड के आस पास घूमती है. फिल्म में फिल विकहम, ब्रैंडन एंगमैन, आसिम चौधरी, मिरी मेसिका, मिक विंगर्ट, विल डी रेन्जी-मार्टिन और लॉरेन डेगल ने अपनी आवाज दी है और अपनी आवाज से सभी किरदारों को मजेदार बनाया है.

---Advertisement---

क्या है डेविड की कहानी

बता दें कि यह फिल्म एक यंग इजराइल गडरिया, कवि और योद्धा की कहानी है जिसके बारे में पहले से ही यह तय था कि वह इजराइल का नया राजा बनेगा. इसके बाद वह गोलियत नाम के एक बुरे फिलिस्तीनी राक्षस के साये से बाहर आता है और एक सफर पर निकलता है और लोगों को दिखाता है कि असली ताकत राज पाट में नहीं बल्कि लोगों की सेवा, आस्था और आजादी में है.

डेविड ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

आपको बता दें कि इस फिल्म ने दुनिया भर में 833 करोड़ का कलेक्शन किया था. डेविड इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसने नंबर 3 पर कब्जा किया हुआ है. इस मूवी को IMDb पर 6.9 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 03:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola