---विज्ञापन---

वो वर्ल्ड फेमस हसीना जो 19 में हुई प्रेग्नेंट और 20 में बनी मां, लेकिन आज है 5,500 करोड़ की मालकिन

लाइमलाइट और ग्लैमर की इस दुनिया में तमाम ऐसे एक्टर और मॉडल हैं, जो कि अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस और मॉडल हैं, जो कम उम्र में ही मां बन गई. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो बेहद कम उम्र में मां बनीं और इतना ही नहीं वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और दुनिया भर में खूब पॉपुलर हैं.

कम उम्र में मां बनी ये स्टार

दरअसल, हम जिस स्टार के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई छोटा मोटा नाम नहीं है. बल्कि यह दुनिया भर में पॉपुलर है. इतना ही नहीं यह एक ब्यूटी ब्रांड की भी मालकिन हैं. हालांकि जब यह सिर्फ 19 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुई थीं और उसके बाद जब उन्होंने मां बनने का फैसला लिया था, तो यह उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा था.

---Advertisement---

काइली जेनर

हम बात कर रहे हैं मशहूर अमेरिकन सेलिब्रिटी और बिजनेसवुमन काइली जेनर की. जिन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है और उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर भी बात की है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं, तब वह काफी घबरा गई थीं, क्योंकि उस वक्त वह सिर्फ 19 की थीं. उन्होंने अपने पेरेंट्स को यह बात बताने से काफी डर लग रहा था. लेकिन उन्हें पता था कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा लेंगी.

19 की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं काइली

काइली ने जब मां बनने का फैसला किया तो उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया और सोशल मीडिया से भी उन्होंने दूरी बना ली. उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी का स्वागत 2018 में किया और वह दूसरी बार 2022 में मां बनी. काइली ने ये भी बताया कि उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान कई मुश्किलों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने कमर दर्द जैसी दिक्कतों को झेला. बता दें कि दोनों ही बच्चों के पिता फेमस रैपर ट्रैविस स्कॉट हैं. हालांकि अब दोनों ही अलग हो चुके हैं.

---Advertisement---

करोड़ों का बिजनेस चलाती हैं काइली

काइली ने दोनों बच्चों के जन्म के बाद अपने करियर पर फोकस किया और उन्होंने एक बड़े ब्यूटी ब्रांड काइली कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह बिजनेस 5,500 करोड़ का है और यह ब्यूटी ब्रांड दुनिया भर में खूब पॉपुलर है.

इस स्टार को कर रही हैं डेट

वहीं, आपको बता दें कि ट्रैविस स्कॉट से अलग होने के बाद इन दिनों काइली अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक वह हॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर टिमथी हैल शालामे को डेट कर रही हैं, जो कि अपनी फिल्म ड्यून के लिए पॉपुलर हैं.

First published on: May 16, 2026 01:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.