Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 15 का Countdown शुरू, Shooting के लिये Cape Town निकले खिलाड़ी, जल्द होगा एक्शन

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात शो के कंटेस्टेंट्स मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां से सभी केप टाउन के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के वीडियोज और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 16, 2026 14:31
Share :
Khatron Ke Khiladi

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात शो के कंटेस्टेंट्स मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां से सभी केप टाउन के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के वीडियोज और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बार शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ऑरी, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, करण वाही, रित्विक धनजानी, अविका गौर, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे कई चेहरे नजर आने वाले हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अलग-अलग स्टाइल में एयरपोर्ट पहुंचे और पैपराजी के साथ जमकर पोज दिए। गौरव खन्ना ने बताया कि उन्हें हाइट्स और खतरनाक स्टंट्स से डर लगता है, लेकिन वो इस चैलेंज के लिए तैयार हैं। वहीं रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन भी काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं। सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने अपने यूनिक अंदाज से सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो की थीम “डर का नया दौर” होगी। दर्शकों को अंडरवॉटर स्टंट्स, हेलिकॉप्टर एक्शन, फायर चैलेंज और वाइल्ड एनिमल टास्क्स देखने को मिल सकते हैं। शो की शूटिंग केप टाउन की खतरनाक लोकेशन्स पर होगी। अब फैंस को इंतजार है कि इस सीजन में कौन अपने डर पर जीत हासिल करेगा।

First published on: May 16, 2026 02:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola