---विज्ञापन---

The Batman Part II को लेकर मेकर्स ने प्लान किया बड़ा सरप्राइज, फिल्म में हुई इन दो बड़े स्टार्स की एंट्री!

मैट रीव्स के निर्देशन में बनने वाली द बैटमैन पार्ट II को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आने वाले हैं, इसको लेकर भी फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई हैं. 2022 में आई फिल्म द बैटमैन का सीक्वल बड़े पैमाने पर बनने जा रहा है और इस फिल्म में कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे. इस फ्रैंचाइज़ी में हाल ही में दो बड़े स्टार्स को शामिल किया गया है, जिसके बारे में खुद डायरेक्टर ने ऐलान किया है.

द बैटमैन पार्ट 2 में नजर आएंगे ये एक्टर्स

दरअसल, इस फिल्म लीड रोल में पार्ट 1 की तरह दूसरे पार्ट में भी रॉबर्ट पैटिंसन नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में सेबेस्टियन स्टेन, स्कारलेट जोहानसन, चार्ल्स डांस और ब्रायन टायरी हेनरी भी नजर आएंगे. हालांकि फिल्म के कई किरदारों को लेकर जानकारी अभी भी सीक्रेट रखी गई है. लेकिन कास्टिंग की घोषणा के बाद फैंस के बीच इसको लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

---Advertisement---

स्कारलेट जोहानसन-सेबेस्टियन स्टेन

इस फिल्म में स्कारलेट जोहानसन हार्वे की पत्नी गिल्डा डेंट की भूमिका निभाएंगी. कॉमिक्स में गिल्डा हार्वे के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा. वहीं, सेबेस्टियन स्टेन फिल्म में विलेन हार्वे डेंट का रोल करते हुए दिखाई देंगे और इसी से सीक्वल की कहानी आगे बढ़ेगी.

चार्ल्स डांस

इसके अलावा इस एक्शन ड्रामा फिल्म में चार्ल्स डांस, हार्वे के पिता क्रिस्टोफर डेंट का रोल अदा करेंगे. गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस दे चुके डांस को बैटमेन के सीक्वल में भी दमदार रोल करते हुए देखेंगे.

---Advertisement---

ब्रायन टायरी हेनरी

डायरेक्टर मैट रीव्स ने बैटमैन में कई और एक्टर्स को भी शामिल किया है. हालांकि उनकी भूमिकाओं को अभी भी सीक्रेट रखा है. ब्रायन टायरी हेनरी की भूमिका के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि फैंस उनकी कास्टिंग से ही काफी खुश हैं.

द बैटमैन पार्ट II

खबरों के मुताबिक, द बैटमैन पार्ट II का प्रोडक्शन ब्रिटेन में 29 मई, 2026 को शुरू होने वाला है. फिल्म को 1 अक्टूबर, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

First published on: May 16, 2026 12:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.