---विज्ञापन---
तो इस वजह से MET Gala 2026 नहीं जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें क्या है वो जरूरी काम
Why Priyanka Chopra Not Attending MET Gala 2026: न्यूयॉर्क में होने वाले ‘मेट गाला 2026’ (Met Gala 2026) अपनी शुरुआत से पहले खूब सुर्खियां बटोर रहा है. मेट गाला को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है, जिसमें फिल्म से लेकर फैशन और म्यूजिक से जुड़ी बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज हिस्सा लेती हैं. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हर साल इस इवेंट में अपनी मौजूदगी से चर्चा का विषय बनती हैं. लेकिन इस बार प्रियंका इस इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी.
‘मेट गाला 2026’ में नहीं होंगी प्रियंका
हर साल ‘मेट गाला’ इवेंट में अपने स्टाइल से लाइमलाइट चुराने वाली प्रियंका चोपड़ा 2026 में होने वाले इस फेमस इवेंट के रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है. लेकिन सुत्रों के हवाले से एक खबर सामने आई है.
ये है वो वजह
हिंदूस्तान टाइम्स ने सुत्रों के हवाले से ये बताया है कि प्रियंका इस साल मेट गाला में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि एक्ट्रेस इस समय 'सिटाडेल' के अपकमिंग सीजन के प्रमोशन के लिए तैयारियां कर रही हैं.'
प्रियंका को मिलेगा ये सम्मान
प्रियंका की ये नई सीरीज 6 मई को एक एक्सटेनसि ग्लोबल प्रेस टूर के बीच में रिलीज होगी. इसके तुरंत बाद वह गोल्ड हाउस गाला के लिए लॉस एंजिल्स का टूर करेंगी, जहां उन्हें लगातार दूसरे बार ग्लोबल वैंगार्ड अवॉर्ड से नवाजा किया जाएगा.
मेट गाला की स्पॉटलाइट
इन खबरों के बीच मेट गाला ने प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी कुछ खास यादों और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका लंबे वक्त से इस इवेंट की स्पॉटलाइट रही हैं.
क्या है मेट गाला 2026 की थीम?
वैसे, माना जा रहा है कि हर साल की तरह इस साल भी इस इवेंट में कुछ अलग और खास देखने को मिलने वाला है. हालांकि, अभी तक इवेंट के थीम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.