Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Obsession नहीं, हॉलीवुड की ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में खोल देंगी दिमाग की नसें, हर एक सीन में छिपी है जबरदस्त मिस्ट्री

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन का दबदबा बना हुआ है. यह फिल्म न सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी खूब पसंद की जा रही है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो सिर्फ 7 से 10 करोड़ रुपये में बनी है और इसने दुनिया भर में कुछ ही दिनों 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अगर आपको ये फिल्में पसंद आई है, तो आज हम हॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मूवीज के बारे में बात करेंगे

आइडेन्टिटी

'आइडेन्टिटी' एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म है. जिसमें एक भयंकर तूफान के दौरान फंसे 10 अजनबियों के बारे में है, जो कि सुनसान जगह पर फंस जाते है. जैसे जैसे लोग एक-एक करके मरने लगते हैं, तो रहस्य और भी गहरा होता चला जाता है. यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी. इतना ही नहीं इस मूवी का क्लाइमैक्स भी चौंकाने वाला है, जो कहानी को पूरी तरह से एक अलग मोड़ देता है.

---Advertisement---

द प्रेस्टीज

'द प्रेस्टीज' साल 2006 में रिलीज हुई थी. यह एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो दो कलाकारों के बारे में है. दोनों ही कलाकार एक दूसरे से आगे निकलने के लिए सारी हदें पार करते हैं. फिल्म धोखे, रहस्य से भरी हुई है. फिल्म में शानदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा. इसकी एंडिंग को लेकर बात करें तो यह आपको कई सवालों के साथ छोड़ जाएगी.

ब्लैक स्वान

साल 2010 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक स्वान' एक हॉरर ड्रामा मूवी है. इस फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क की एक बैले डांसर नीना के बारे में है, जो कि स्वान लेक ड्रामा में ब्लैक और व्हाइट स्वान का रोल करती है. लेकिन ब्लैक स्वान का रोल करते हुए उसका मानसिक संतुलन खराब होने लगता है. जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, इसका रहस्य गहराता जाता है. चीजें एक अलग मोड़ लेती हैं और नीना खुद को परफेक्ट ब्लैक स्वान साबित करने के लिए सारी हदें पार कर देती है.

---Advertisement---

शटर आइलैंड

लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर फिल्म 'शटर आइलैंड' दो अमेरिकी मार्शल, टेडी डेनियल और चक औले के बारे में है, जो कि एक मरीज के लापता होने की जांच के बारे में है. आइलैंड पर पहुंचने के बाद टेडी डेनियन और चक के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं.

गॉन गर्ल

साल 2013 में रिलीज हुई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'गॉन गर्ल' का डायरेक्शन डेविड फिन्चर ने किया है. यह फिल्म जिलियन फ्लिन के इसी नाम की फेमस नोवल पर आधारित है. फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक महिला के लापता होने के बारे में है. जिसके बाद उसका पति डिटेक्टिव के जरिए उसकी तलाश करता है. हालांकि कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब पता चलता है कि महिला ने अपनी हत्या की साजिश खुद रची होती है. इस मूवी की एंडिंग बेहद एंटरटेनिंग है, जो आपको खूब पसंद आएगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 05, 2026 01:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola