---विज्ञापन---

Netflix पर आते ही टॉप ट्रेंडिंग बनी ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8 एपिसोड की कहानी देख रह जाएंगे दंग

---विज्ञापन---

OTT पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. नई फिल्में और नई वेब सीरीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. वहीं हाल ही में आई इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी ने एक हफ्ते के अंदर ही ओटीटी पर की टॉप 10 लिस्ट में कब्जा कर लिया है. इसकी कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद है तो इस सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

कौनसी वेब सीरीज

8 एपिसोड की ये नई वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यहां एक हफ्ते पहले ही इस सीरीज ने दस्तक दी और अब ये बड़ी सीरीज को पछाड़कर टॉप 10 ट्रेंड में शामिल हो गई है. इसकी कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है. जी हम बात कर रहे हैं साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ‘नेमेसिस’ (Nemesis) की, जिसकी कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक पुलिस और शातिर चोर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

पुलिस और चोर के बीच चल रही इस जंग में काफी ड्रामा, एक्शन और थ्रिल देखने को मिलता है. इसमें सीरीज में मैथ्यू लॉ, य'लान नोएल, गैब्रिएला डेनिस, सोफिना ब्राउन, अरियाना गुएरा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं.

14 मई को हुई रिलीज

14 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को भले ही क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली रेटिंग मिली है, लेकिन दर्शकों को इसकी कहानी खूब पसंद आ रही है. ओटीटी पर जमकर इसे देखा जा रहा है.

---Advertisement---

टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल

नेमेसिस इस वक्त नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में छठे पायदान पर है. पहले ये 7वें नंबर पर थी. यहां इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में जल्द ही ये सीरीज नंबर 1 की कुर्सी पर भी पहुंच सकती है.

8 एपिसोड की शानदार सीरीज

क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं. हर एपिसोड एक घंटे का है. इसकी कहानी में जबरदस्त एक्शन के साथ ड्रामा भी देखने को मिलता है. अगर आप भी घर बैठे कोई क्राइम-थ्रिलर से भरपूर सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये सीरीज आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: May 23, 2026 07:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.