Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

24 साल के इस सिंगर का निधन, सड़क हादसे में गई जान, फेमस सिंगिंग रियलिटी शो से मिली थी पहचान

Dylan Carter Death: हॉलीवुड की टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के यंग सिंगर और सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस 24' के फेमस कंटेस्टेंट रहे डायलन कार्टर का निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, सिंगर डायलन कार्टर की मौत एक सड़क हादसे में हुई है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'द वॉइस 24' के फेमस कंटेस्टेंट डायलन कार्टर का 25 अप्रैल, 2026 को साउथ कैरोलिना में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें उनकी जान चली गई. इस हादसे की जानकारी साउथ कैरोलिना के मॉन्क्स कॉर्नर के मेयर थॉमस हैमिल्टन जूनियर ने दी.

---Advertisement---

मेयर थॉमस हैमिल्टन जूनियर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, 'सड़क हादसे में डायलन कार्टर के निधन की खबर सुनकर हमारा परिवार बेहद दुखी है. वो बहुत दयालु और जमीन से जुड़े हुए इंसान थे.'

हैमिल्टन जूनियर ने आगे लिखा, टैलेंटेड सिंगर डायलन अक्सर टाउन के प्रोग्राम में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को एंटरटेन करते थे. उनकी काइन्डेस और अट्रैक्टिव नेचर ने उन्हें लोगों के बीच काफी पॉपुलर किया. उनकी कमी बहुत खलेगी.' उन्होंने डायलन के परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की.

---Advertisement---

बता दें कि 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिंगर डायलन कार्टर ने 'द वॉइस' शो में अपने ब्लाइंड ऑडिशन के दौरान चारों जजों का दिल जीत लिया था. आखिर में वो जज रीबा मैकएंटायर की टीम में शामिल हुए थे.

हालांकि, शो के बैटल राउंड में डायलन कार्टर बाहर हो गए थे. उनके निधन की खबर सुन रीबा मैकएंटायर भी हैरान रह गए, उन्होंने सोशल मीडिया पर डायलन कार्टर को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि साउथ कैरोलिना के सेंट जॉर्ज के रहने वाले डायलन कार्टर एक सिंगर होने के साथ-साथ एक रियल एस्टेट एजेंट थे. इसके अलावा, वह एक संस्था के साथ जुड़कर कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रही महिलाओं की मदद करते थे.

First published on: Apr 29, 2026 11:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.