---विज्ञापन---
इंडस्ट्री की इस दिग्गज सिंगर का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस
Bonnie Tyler Death: ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की मशहूर और दिग्गज सिंगर बोनी टायलर का निधन हो गया है. अपने चार्ट-टॉपिंग हिट्स 'टोटल एक्लिप्स ऑफ द हार्ट' और 'होल्डिंग आउट फॉर ए हीरो' के लिए फेमस सिंगर बोनी टायलर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. बोनी टायलर के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. बोनी टायलर की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है.
बोनी टायलर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
वेल्श सिंगर बोनी टायलर की खबर सामने आते ही फिल्म की हस्तियों से लेकर पॉलिटिशन और फैंस तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे. बोनी टायलर के परिवार सिंगर के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है.
परिवार ने दी निधन की जानकारी
इस पोस्ट में परिवार ने लिखा, 'बोनी टायलर के परिवार और टीम को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सिंगर बोनी टायलर का कल रात पुर्तगाल के एक अस्पताल में निधन हो गया. वो अस्पताल में जिस बीमारी का उनका इलाज करवा रही थी, उसी बीमारी की वजह से उनकी मौत हुई है.'
दो महीने पहले हुई थी सर्जरी
जानकारी के अनुसार, बोनी टायलर की मई में पुर्तगाल के फारो के पास एक अस्पताल में इमरजेंसी इंटेस्टिनल सर्जरी हुई थी, जिसके बाद में उन्हें ठीक होने में मदद के लिए आर्टिफिशियल कोमा में रखा गया था. द गार्जियन के अनुसार, हालांकि उनके रिप्रजेंटेटिव ने कहा था कि वह अभी भी अंडर ऑब्जर्वेशन रखी गई हैं.
हमारा परिवार टूट चुका...
बोनी टायलर के भाई पॉल हॉपकिंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल मेरी बहन अपनी बीमारी से जंग हार गई. हमारा परिवार पूरी तरह से टूट चुका है. वह बहुत ही प्यारी और अद्भुत इंसान थीं. मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.