---विज्ञापन---
Prime Video पर देखें सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म, कहानी है काफी शानदार
क्राइम-थ्रिलर देखने के शौकीनों के लिए ओटीटी पर साउथ की एक जबरदस्त फिल्म मौजूद है. सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखने के लिए स्ट्रीम हो रही है.
अगर आप ओटीटी पर घंटों स्क्रॉल करने के बाद भी एक माइंड-ब्लोइंग सस्पेंस थ्रिलर नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आपकी तलाश अब खत्म हो गई है. प्राइम वीडियो (Prime Video) पर मौजूद एक साउथ फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी और हैरान कर देने वाले क्लाइमेक्स ने बड़े-बड़े थ्रिलर्स के पसीने छुड़ा दिए हैं. 7.5 की IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी.
मिसिंग केस से खौफनाक मर्डर मिस्ट्री
ओटीटी पर मौजूद इस फिल्म का नाम 'तत्सम तद्भव' (Tatsama Tadbhava) है, जिसकी शुरुआत एक सिंपल मिसिंग पर्सन की शिकायत से होती है, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, यह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री बन जाती है. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब लापता इंसान की लाश उसी के घर के अंदर एक बंद बक्से में मिलती है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखती है.
कातिल का खुलासा उड़ा देगा होश
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका माइंड-बेंडिंग क्लाइमेक्स है. आप चाहे कितना भी दिमाग लगा लें, लेकिन आखिर तक असली कातिल का अंदाजा लगाना नामुमकिन है. जब फिल्म के एंड में कातिल का चेहरा सामने आता है, तो वह इतना अनप्रेडिक्टेबल होता है कि आपके होश उड़ जाएंगे.
बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई
'तत्सम तद्भव' सिर्फ ओटीटी लवर्स की पसंदीदा नहीं है, बल्कि इसने सिनेमाघरों में भी जमकर कमाई की थी. यह साल 2023 में कन्नड़ इंडस्ट्री की 'टॉप 10' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही. क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने इसे क्राइम-थ्रिलर जॉनर का एक मास्टरपीस बताया है.
2 घंटे में मिलेगा अल्टीमेट थ्रिल
करीब 2 घंटे 2 मिनट के रनटाइम वाली यह फिल्म बिना किसी फालतू ड्रामे के सीधे मुद्दे पर आती है. हर सीन में सस्पेंस की ऐसी परतें बिछाई गई हैं कि एक सेकंड के लिए भी नजरें स्क्रीन से हटाना मुश्किल हो जाता है.
कहां और कैसे देखें यह फिल्म?
अगर आप इस वीकेंड कुछ धमाकेदार और सस्पेंस से भरा देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस है. 'तत्सम तद्भव' अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में मौजूद है, और अगर आपके पास सब्स्क्रिप्शन नहीं है तो आप इसे यूट्यूब पर भी बिल्कुल फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.