Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर काफी दमदार निकली 8 एपिसोड की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी में छिपा है जबरस्त सस्पेंस

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड वाली कल्ट थ्रिलर सीरीज ने ओटीटी का पूरा दौर बदल दिया था. सैफ और नवाज की इस मास्टरपीस सीरीज का सस्पेंस आज भी फैंस का फेवरेट है.

अगर आप ओटीटी के असली दीवाने हैं, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) की उस आइकॉनिक वेब सीरीज को कैसे भूल सकते हैं, जिसने भारत में डिजिटल एंटरटेनमेंट का पूरा गेम ही बदल दिया था. 8 एपिसोड की इस कल्ट क्राइम-थ्रिलर ने रिलीज होते ही पूरे देश में तहलका मचा दिया था. धाकड़ सस्पेंस, क्राइम का खतरनाक तड़का और सीटीमार डायलॉग्स वाली इस सीरीज ने ओटीटी कल्चर की नींव रखी थी. सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस सीरीज को ओटीटी पर काफी पसंद किया गया था  

ओटीटी का गेम-चेंजर बना पहला सीजन

6 जुलाई 2018 को रिलीज हुए 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) के पहले सीजन ने रिलीज होते ही इंडियन सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को हिलाकर रख दिया था. 8 एपिसोड्स की इस थ्रिलर सीरीज ने भारत में वेब सीरीज देखने के ट्रेंड को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया.

---Advertisement---

'अहं ब्रह्मास्मि' वाले गणेश गायतोंडे

सीरीज का मेन प्लॉट खतरनाक गैंगस्टर गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो खुद को जुर्म की दुनिया का भगवान मानता है. वहीं ईमानदार पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह (सैफ अली खान) उसकी हर चाल को नाकाम करने में जी-जान लगा देता है.

स्टार्स की तगड़ी पलटन

विक्रमादित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में राधिका आप्टे, कुब्रा सैत, जतिन सरणा (बंटी), रणवीर शौरे और सुरवीन चावला जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से जान फूंक दी थी.

---Advertisement---

बोल्ड कंटेंट और न्यूड सीन्स पर बवाल

अपने कसावट भरे सस्पेंस के अलावा यह सीरीज अपने अनफिल्टर्ड बोल्ड सीन्स और न्यूडिटी को लेकर भी भारी विवादों में रही थी. उस दौर में इतने बोल्ड कंटेंट को देखकर ऑडियंस पूरी तरह शॉक रह गई थी और मेकर्स को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं.

हर थ्रिलर लवर के लिए 'मस्ट-वॉच'

विवादों के बावजूद 'सेक्रेड गेम्स' आज भी इंडियन ओटीटी हिस्ट्री की सबसे बेहतरीन और कल्ट थ्रिलर मानी जाती है. अगर आपने अभी तक यह मास्टरपीस नहीं देखी है, तो नेटफ्लिक्स पर यह सीरीज आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है.

---Advertisement---
First published on: Sep 19, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola