Bigg Boss 20: टीवी का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार अपनी लड़ाई और झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. सलमान खान का ये शो धीरे-धीरे एंटरटेनिंग होता जा रहा है. इसके साथ ही घरवालों की रियल पर्सनालिटी भी सामने आ रही है. पूरे हफ्ते एक-दूसरे से भिड़ने वाले कंटेस्टेंट्स की इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान जमकर क्लास लगाने वाले हैं. शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान आज स्काउट और आसिफ खान को फटकार लगाने वाले हैं. इसके अलावा, इस शो से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी कटने वाला है.
बता दें कि दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन पर डिस्कशन करने की वजह से ‘बिग बॉस’ ने स्काउट, रोहेद खान और आसिफ खान को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते सलमान खान किसी और को नहीं, बल्कि रोहेद खान को घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शायद एक्स्ट्रा जीवनदान का कॉन्सेप्ट उन्हें बेघर होने से बचा सकता है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…