---विज्ञापन---
Netflix Releases This Week: नेटफ्लिक्स पर इस हप्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, तहलका मचाने आ रहीं ये धांसू फिल्में
Netflix Releases This Week: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन की एक नई और धमाकेदार लिस्ट लेकर आ रहा है. 3 से 9 अगस्त के बीच प्लेटफॉर्म पर एक्शन, ड्रामा, देशभक्ति और सस्पेंस से भरपूर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सिनेमाघरों का रुख किए बिना ही आपको घर पर ही एंटरटेनमेंट का पूरा मजा मिलने वाला है.

नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का तड़का
नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स के लिए इस हफ्ते ढेरों नए ऑप्शंस लेकर आ रहा है. 3 से 9 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएंगी, जिससे दर्शकों का वीकेंड काफी मजेदार होने वाला है.
'माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज' (My Life With The Walter Boys)
पॉपुलर शो 'माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज' (My Life With The Walter Boys) का तीसरा सीजन 6 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. उलझे हुए रिश्तों और इमोशंस की कहानी बयां करता यह 10 एपिसोड का शो एक बार फिर दर्शकों को बांधने आ रहा है.
'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar)
साल 1999 के कारगिल युद्ध की असली घटना पर आधारित फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) 7 अगस्त को रिलीज होगी. प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) और मिहिर आहूजा (Mihir Ahuja) स्टारर यह फिल्म भारतीय वायु सेना के एक बेहद मुश्किल और गुप्त मिशन की साहसी कहानी को पेश करती है.
'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga)
सिनेमाघरों में खूब वाहवाही लूटने के बाद फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) अब 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. यह कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की खौफनाक पृष्ठभूमि के बीच फंसी एक खूबसूरत और अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है.
घर बैठे उठाइए पूरा लुत्फ
अगर आपको थिएटर्स जाना पसंद नहीं है, तो नेटफ्लिक्स का यह हफ्ता आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है. देशभक्ति के जुनून से लेकर लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा तक, हर किसी की पसंद के हिसाब से यहां सब कुछ मौजूद है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.