---विज्ञापन---
इंतजार की घड़ी खत्म! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित करेंगे बड़ा धमाका…
Mirzapur The Movie Trailer Release Date: ओटीटी पर अपनी धाक जमाने के बाद अब 'मिर्जापुर' का खौफनाक और रोमांचक खेल बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रहा है. लंबे समय से 'मिर्जापुर: द मूवी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीजर के सुपरहिट होने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी कर चुके हैं. मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट भी तय कर दी है और इसके लिए एक भव्य इवेंट रखा जा रहा है.
11 अगस्त को आएगा ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. मेकर्स फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी में एक बहुत बड़े और शानदार कार्यक्रम के दौरान इस ट्रेलर को फैंस के सामने पेश करेंगे.
जितेंद्र कुमार का बड़ा सरप्राइज
हाल ही में सामने आए टीजर में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal) और दिव्येंदु शर्मा की कड़क वापसी दिखाई गई है. हालांकि, सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार रहे जो 'बबलू पंडित' के एक नए अंदाज में नजर आएंगे. वहीं फिल्म में अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) की भी नई एंट्री हुई है.
पहले सीजन से जुड़ी कहानी
टीजर के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी साल 2018 के दौर पर आधारित होगी. यह फिल्म 'मिर्जापुर' के पहले सीजन से पहले और उसके समानांतर घटी घटनाओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी समय से बेताब थे.
सितारों से सजी लंबी स्टारकास्ट
फिल्म में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्वेता तिवारी, श्रिया पिलगांवकर और सोनल चौहान जैसे कई बड़े और प्रतिभाशाली कलाकार अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाते नजर आएंगे.
सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.