Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर एकदम जबरदस्त निकली ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म, हर किरदार के पीछे छिपा है बड़ा राज

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म 'मालिक' एक जबरदस्त मिस्ट्री-थ्रिलर है, जिसमें राजकुमार राव ने एक खतरनाक गैंगस्टर का रोल निभाया है. सत्ता, बदले और विश्वासघात पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर इस वक्त एक ऐसी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया है जिसके हर एक किरदार के पीछे एक खौफनाक राज छिपा है. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर इस फिल्म का नाम 'मालिक' (Maalik) है, जो इलाहाबाद (प्रयागराज) की गलियों से उठकर जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह बनने की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है. 2 घंटे 29 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस और एक्शन का ऐसा ओवरडोज है जो आपके दिमाग के तार खोल देगी.

साधारण लड़के से डॉन बनने की खौफनाक कहानी

फिल्म की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद की है. दीपक (राजकुमार राव) एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन जब ताकतवर लोग उसके पिता का अपमान करते हैं, तो वह न्याय के लिए बंदूक उठा लेता है. इंसाफ की यह छोटी सी लड़ाई उसे पूरे शहर का खूंखार 'मालिक' बना देती है.

---Advertisement---

राजकुमार राव का अब तक का सबसे हिंसक और रॉ अवतार

अपनी 'नेक्स्ट-डोर बॉय' वाली इमेज से बिल्कुल अलग, राजकुमार राव ने इस फिल्म में लंबी दाढ़ी, आंखों में अंगारे और भारी आवाज के साथ एक खूंखार गैंगस्टर के रूप में गर्दा उड़ा दिया है. उनके खतरनाक एक्शन सीन्स और धांसू डायलॉग्स ने फिल्म को अनस्टॉपेबल बना दिया है.

पुलिस और सियासत का खतरनाक गठजोड़

फिल्म में सिर्फ मार-धाड़ नहीं, बल्कि राजनीति और खाकी के बीच का गंदा खेल भी दिखाया गया है. दिग्गज अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने एक शातिर और भ्रष्ट पुलिस अफसर (प्रभु दास) का रोल निभाया है, जो मालिक के साम्राज्य को तबाह करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. दोनों के बीच का कैट-एंड-माउस गेम गजब का सस्पेंस क्रिएट करता है.

---Advertisement---

मानुषी छिल्लर समेत स्टार्स की धांसू परफॉर्मेंस

फिल्म में मानुषी छिल्लर ने 'मालिक' की पत्नी शालिनी का किरदार निभाया है, जो इस हिंसक दुनिया में एक इमोशनल एंगल जोड़ती हैं. इसके अलावा सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा और स्वानंद किरकिरे जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से कहानी को और भी ज्यादा ग्रिपिंग बना दिया है.

दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस और क्लाइमैक्स

60 करोड़ के हीरों की चोरी से लेकर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की यह कहानी अंत में एक ऐसा खतरनाक ट्विस्ट लेकर आती है जिसकी आप दूर-दूर तक उम्मीद नहीं करते. अपनों की साजिश और विश्वासघात से भरा इसका क्लाइमैक्स सीधे आपके होश उड़ा देगा.

---Advertisement---
First published on: Oct 19, 2026 08:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो