Sunday, 11 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये हॉरर-कॉमेडी सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' दर्शकों के बीच जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ स्टारर यह शो हर हफ्ते नए ट्विस्ट और भूतों के सस्पेंस के साथ फैंस का दिल जीत रहा है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इन दिनों एक नई हॉरर-कॉमेडी सीरीज तहलका मचा रही है! 28 दिनों से टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 2 पर कब्जा जमाए बैठी इस सीरीज का नाम 'अली बाबा और 40 भूत' (Ali Baba Aur 40 Bhoot) है. हर फ्राइडे नए एपिसोड के साथ आने वाले इस शो ने 'खतरों के खिलाड़ी' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे बड़े-बड़े रियलिटी शोज को पछाड़ दिया है. घोस्ट हंटिंग और थ्रिलर का यह कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है.  

28 दिनों से टॉप-10 में कब्जा

भुवनेश श्रीवास्तव के डायरेक्शन में बनी यह वेब सीरीज 11 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी. रिलीज के बाद से ही लगातार 28 दिनों तक ट्रेंडिंग चार्ट्स में दूसरे नंबर पर बने रहना इसकी पॉपुलैरिटी साबित करता है.

---Advertisement---

40 एपिसोड और भूतों का थ्रिल

इस सीरीज में कुल 40 एपिसोड्स हैं, जिनमें से 20 एपिसोड्स आ चुके हैं. शो में आशा नेगी 'अलीशा निगम' नाम की एक 'घोस्ट हंटर' (Ghost Hunter) का रोल प्ले कर रही हैं, जो अपने गायब आर्कियोलॉजिस्ट पिता की तलाश में गांव लौटती हैं और 40 अलग-अलग भूतों का सामना करती हैं.

दमदार स्टार कास्ट की एंट्री

शो में आशा नेगी के साथ विशाल वशिष्ठ (बाबाराव उपाध्याय) और रमनदीप यादव (किन्नू) लीड रोल्स में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा मानसी सहगल भी इस हॉरर-कॉमेडी-मिस्ट्री सीरीज में अहम किरदार निभाती दिख रही हैं.

---Advertisement---

पवित्र रिश्ता से बनाई पहचान

आशा नेगी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं, जिन्हें सुपरहिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में 'पूर्वी' के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कई एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स किए हैं.

ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप की चर्चा

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा आशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. एक्टर ऋत्विक धनजानी संग उनका ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था. हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) की शादी में साथ मस्ती करते नजर आए थे.

---Advertisement---
First published on: Oct 11, 2026 05:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola