---विज्ञापन---
Mirzapur: The Movie से पहले देख लें ये 5 सीरीज, हर एक की कहानी है लाजवाब
4 सितम्बर 2026 को सिनेमाघरों में मिर्जापुर: द मूवी दस्तक दे रही है. इससे पहले आप ओटीटी पर मौजूद ये 5 शानदार वेब सीरीज देख सकते हैं.
प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के अबतक 3 सीजन आ चुके हैं. फैंस बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अब ये सीरीज एक फिल्म के रूप में 4 सितम्बर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. तब तक आइए ओटीटी पर मौजूद इन 5 शानदार वेब सीरीज के बारे में जानते हैं. इनमें मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल शानदार किरदार में हैं.
Out of Love
ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar मौजूद सीरीज ‘आउट ऑफ लव’ एक शानदार थ्रिलर सीरीज है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसकी कहानी डॉ. मीरा कपूर (रसिका दुगल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशनुमा चल रही होती है. लेकिन एक दिन उन्हें अपने पति आकर्ष (पुरब कोहली) के कपड़ों पर किसी दूसरी लड़की का बाल मिलता है, जिससे उनका शक शुरू होता है. IMDb पर इस सीरीज को 7.2/10 की रेटिंग मिली है.
Shekhar Home
ये शरलॉक होम्स से प्रेरित एक हल्की-फुल्की डिटेक्टिव सीरीज है. इसकी कहानी आपका दिल जीत लेगी. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं. IMDb पर इस सीरीज को 7.4/10 की रेटिंग मिली है.
Delhi Crime
दिल्ली गैंगरेप केस पर बनी इस सीरीज की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वेब सीरीज के अबतक 3 सीजन आ चुके हैं. इसकी पूरी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8.5/10 रेटिंग मिली है.
A Suitable Boy
Netflix पर मौजूद इस सीरीज को IMDb पर 6.9/10 की शानदार रेटिंग मिली है. इस सीरीज की कहानी लता मेहरा (तान्या मानिकतला) नाम की एक 19 वर्षीय कलेकगे स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. लता की मां, रूपा मेहरा, उसके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने की कोशिश करती हैं, लेकिन लता अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है.
Made in Heaven
इस सीरीज की कहानी आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. IMDb पर इस सीरीज को 8.3/10 की रेटिंग मिली है. इस सीरीज में दिल्ली की हाई-प्रोफाइल शादियों के पीछे की हकीकत का पता चलता है. अगर अबतक आपने इस सीरीज की नहीं देखा तो इसे जरूर देख लें.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.