Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाकर बुरी तरह फंसीं शगुन शर्मा, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Shagun Sharma Gaurav Khanna Bullying Controversy: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट पर गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं. सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देखकर अब शगुन ने अपने बयान पर सफाई दी है.

shagun sharma gaurav khanna bullying controversy
शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुली करने का आरोप लगाया था. अपने बयान पर अब एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी है.

Shagun Sharma Gaurav Khanna Bullying Controversy: टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा (Shagun Sharma) और एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच शुरू हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) के सेट से जुड़े अपने एक इंटरव्यू में शगुन ने गौरव पर बुली करने का आरोप लगाया था. इस बयान के बाद गौरव के फैंस भड़क गए और शगुन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. भारी ट्रोलिंग के बाद अब शगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है.

शगुन ने लगाए थे बुली करने के आरोप

एक इंटरव्यू के दौरान शगुन शर्मा ने दावा किया था कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के दौरान गौरव खन्ना का व्यवहार उनके प्रति काफी सख्त और अजीब था. शगुन ने कहा था कि गौरव उन्हें बार-बार कमजोर (वीक) कहते थे और उन्हें बुली करते थे, जिसकी वजह से वे दोबारा उनसे मिलना भी पसंद नहीं करेंगी.

---विज्ञापन---

गौरव खन्ना के फैंस ने शगुन को घेरा

शगुन शर्मा का यह बयान सामने आते ही गौरव खन्ना के फैंस उनके बचाव में आ गए. फैंस ने शगुन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गौरव का अंदाज हमेशा मस्ती-मजाक वाला रहता है और वे किसी को परेशान नहीं करते. सोशल मीडिया पर लोगों ने शगुन पर पब्लिसिटी पाने के लिए गौरव के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

दोस्त अमन गांधी ने किया समर्थन

विवाद बढ़ता देख एक्टर अमन गांधी शगुन शर्मा के समर्थन में उतर आए. अमन ने बताया कि शो के दौरान शगुन अक्सर उन्हें फोन करके रोती थीं और परेशान रहती थीं. उन्होंने साफ किया कि शगुन ने यह सब किसी फेम या पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं कहा है, क्योंकि उनके पास फेम पाने के लिए और भी बड़े रास्ते मौजूद थे.

---विज्ञापन---

शगुन ने सफाई में बदला रुख

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद शगुन शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी. शगुन ने लिखा कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल का जवाब तुरंत (इंस्टिंक्टिव) दे दिया था. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वे गौरव खन्ना को बुरा इंसान मानती हैं या उनसे नफरत करती हैं, क्योंकि ‘हेट’ उनके लिए बहुत बड़ा शब्द है.

‘गौरव बुरे इंसान नहीं हैं’

शगुन ने अपनी पोस्ट में साफ किया कि उन्होंने जिस तरह ‘बुली’ शब्द का इस्तेमाल किया था, उसका वह गंभीर मतलब नहीं था, जो अब सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा है. शगुन ने कहा कि शो के दौरान हर कोई तनाव में था और अब इस बात को आगे न बढ़ाते हुए यहीं खत्म कर देना चाहिए क्योंकि यह पुरानी बात हो चुकी है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola