---विज्ञापन---
घर बैठे ओटीटी पर देखें ये 5 कॉमेडी वेब सीरीज, वीकेंड पर खूब आएगा मजा
Comedy Series: अगर आप इस बीच कुछ मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 शानदार कॉमेडी सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.
Comedy Series: इस हफ्ते सिनेमाघजरों में कोई खास नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में आप घर बैठे ओटीटी पर कुछ मजेदार कहानियां एन्जॉय कर सकते हैं. हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कुछ ऐसी कहानियां, जो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार कॉमेडी सीरीज लेकर आए हैं. देखें पूरी लिस्ट
Gullak
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वेब सीरीज ‘गुल्लक का है. इस सीरीज के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी मिश्रा परिवार के सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
Kota Factory
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज कोटा फैक्ट्री की कहानी देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. साल 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज में इंजीनियरिंग के छात्रों के स्ट्रगल, कॉलेज लाइफ से जुड़े कई पहलुओं को दिखाया गया है.
Chacha Vidhayak Hain Humare
प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ में स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान लीड रोल में हैं. इसकी कहानी बड़ी मजेदार और एंटरटेनिंग है.
Hasmukh
नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज ‘हंसमुख’ की कहानी बड़ी मजेदार है. इसकी कहानी यूपी के रहने वाले एक शख्स पर आधारित है, जो एक स्टैंड अप कॉमेडियन बनना चाहता है. इसकी पूरी कहानी देखकर आपको बहुत मजा आने वाला है.
Panchayat
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज ‘पंचायत’ इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक है. इसकी कहानी आज भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. अब तक इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और दर्शक बेसब्री से इसके पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.