---विज्ञापन---
Mohan Sharma: पाई-पाई को मोहताज हुआ ये एक्टर, वृद्धाश्रम में कट रही जिंदगी, रजनीकांत ने की मदद
Mohan Sharma: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक मोहन शर्मा आज अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा और अब वो वृद्धाश्रम में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं.
Mohan Sharma:फिल्मी दुनिया जितनी रंगीन दिखती है उतनी होती नहीं. 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका ये साउथ इंडियन एक्टर आज वृद्धाश्रम में जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर है. एक्टर का तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय से भी उनका खास रिश्ता है. अब उन्होंने अपने बुरे दिनों में सीएम और एक्टर थलापति विजय से मदद की गुहार लगाई है. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने उनकी मदद भी की है.
साउथ एक्टर मोहन शर्मा
साउथ एक्टर मोहन शर्मा इन दिनों अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सुर्खियों में हैं. 69 साल के मोहन शर्मा ने 70 के दशक से फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था. मोहन शर्मा ने बतौर प्रोड्यसूर भी काम किया है, लेकिन फिल्में पिटने के चलते उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें कई बीमारियों ने भी घेर लिया.
चलना-फिरना भी हुआ मुश्किल
एक्टर की मुश्किलें बढ़ती ही चली गई. ऐसे में एक्टर को अपना घर तक खोना पड़ा. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपना दर्द बयान किया. मोहन शर्मा ने खुलासा किया कि एक वक्त पर उनके लिए चलना-फिरना भी काफी मुश्किल हो गया था, क्योंकि उनके पैर में एक बड़ी गांठ हो गई थी और इसके बाद उनकी एक बड़ी सर्जरी की गई. वहीं उन्हें लिगामेंट फटने की समस्या का भी सामना करना पड़ा.
वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा
हालत ये है कि मोहन शर्मा को अब चेन्नई में एक ओल्ड-एज होम (वृद्धाश्रम) में रहना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि हालात बिगड़ने के बाद उन्हें उनके रोटरी क्लब के दोस्तों ने वृद्धाश्रम में रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा, 'मेरे पास एक वक्त दवाईयों के लिए पैसे नहीं थे, मैं किसी को भी अपनी स्थिति के बारे में बता भी नहीं पा रहा था.' एक्टर ने बताया कि उनकी दवाईयों पर 35 हजार रुपये तक खर्च होते हैं.
कर्ज में डूबने के बाद हुए बर्बाद
मोहन शर्मा ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और करीब 20 फिल्मों के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम किया. लेकिन एक फिल्म के चलते वो कर्ज ने डूब गए. उन्होंने बताया कि फिल्म 'ग्रामम' के चलते वो गहरे कर्ज में डूब गए. फिर उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और फिर वो इससे उबर नहीं पाए. 'ग्रामम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
रजनीकांत ने की मदद
मोहन ने साल 2016 के उन दिनों को याद किया जब वो चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे. मोहन के मुताबिक रजनीकांत ने उन्हें फोन करके उनके बैंक एकाउंट की जानकारी मांगी थी और फिर उन्हें एक लाख रुपये भेजे थे. साउथ इंडियन सिनेमा में मोहन शर्मा ने बड़ा योगदान रहा है. एक्टर और प्रोड्यसूर के रूप में उन्होंने शानदार काम किया है. आज हर कोई उनके जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना कर रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.