---विज्ञापन---
‘वड़ा पाव गर्ल’ ने रचाई दूसरी शादी? लाल जोड़े में मिस्ट्री मैन संग दिखीं चंद्रिका दीक्षित, रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस को किया कंफ्यूज
Chandrika Dixit Viral Photos: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर फैंस चौंक गए हैं. पति युगम गेरा से विवाद और अलग रहने की खबरों के बीच चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो लाल जोड़े में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. उनके साथ मिस्ट्री मैन दूल्हे के अवतार में दिख रहे हैं, ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी कंफ्यूज हैं, लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, किसी ने चंद्रिका को खरी-खोटी सुनाई, तो कोई 'वड़ा पाव गर्ल' के सपोर्ट मे उतरा, आइए एक नजर इन तस्वीरों पर डालते हैं, और क्या कुछ यूजर्स का कहना है, देखते हैं...
इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. क्या चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है? या फिर ये सब सिर्फ कंटेंट के लिए किया गया ड्रामा है? तस्वीरों में चंद्रिका लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. माथे पर बिंदी, टीका, लाल चूड़ा और मैचिंग लिपस्टिक के साथ उनका ब्राइडल लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है.
वहीं मिस्ट्री मैन व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहा है. दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए दिख रहे हैं, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं, और उनकी नजरें भी एक-दूसरे से हटती नहीं रही हैं.
इन फोटोज को शेयर करते हुए चंद्रिका ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा, 'फाइनली' और दो हार्ट इमोजी, बस... इसी शब्द ने फैंस को और ज्यादा कंफ्यूज कर दिया. लोग अंदाजा लगाने लगे कि कहीं उन्होंने सच में दूसरी शादी तो नहीं कर ली?
हालांकि, सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है. दरअसल, चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा का अभी तक तलाक नहीं हुआ है. ऐसे में बिना तलाक के दूसरी शादी करना पॉसिबिल ही नहीं है, माना जा रहा है, कि इसी वजह से कई यूजर्स इन तस्वीरों को सिर्फ एक स्क्रिप्टेड कंटेंट या पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
कमेंट सेक्शन में भी लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है, कोई इसे ड्रामा बता रहा है, तो किसी का कहना है, कि फेमस होने के बाद चंद्रिका ने अपनी पर्सनल लाइफ को खुद ही तमाशा बना दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'सब कुछ स्क्रिप्टेड है.' वहीं कुछ लोग चंद्रिका के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं.
बतादें, पिछले कुछ समय से चंद्रिका को इसी मिस्ट्री मैन के साथ रील्स और रोमांटिक वीडियो बनाते हुए देखा जा रहा है. दोनों के कपल रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. हालांकि, अब तक मिस्ट्री मैन की पहचान सामने नहीं आई है.
बहरहाल, युगम गेरा ने पहले चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. लोगों का मानना है, कि उनका इशारा इसी मिस्ट्री मैन की ओर था, क्योंकि युगम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, कि तूझे जिसके साथ रील बनानी बना लें, जिसके साथ अफेयर करना कर ले, लेकिन मैंने अगर अपनी इस दुकान पर उसे देख लिया, तो टांगे तोड़ दूंगा. फिलहाल, हाल ही में शेयर की गईं ये फोटोज शादी की हैं, या सिर्फ एक कंटेंट इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा, लेकिन अभी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बनी हुई हैं.