---विज्ञापन---
Prime Video की इस सीरीज के हर एपिसोड में छिपा है ट्विस्ट, सस्पेंस देख पकड़ लेंगे माथा
Prime Video Series: वीकेंड पर 7 एपिसोड की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज देखकर मजा आ जाएगा. इस सीरीज के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलते हैं. इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है.
Prime Video Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई नई सीरीज दस्तक देती है. लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो बिना ज्यादा शोर मचाए दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको जबरदस्त एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलेगा. ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. सिर्फ 7 एपिसोड की ये सीरीज शुरुआत से आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है. इसे IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग भी मिली है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'इसाकापट्नम' की, जो एक क्राइम ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये सीरीज 1990 के दशक के एक काल्पनिक बंदरगाह शहर (जो विशाखापट्टनम से प्रेरित है) पर आधारित है.
कहानी
कहानी 'नायडू' नाम के एक शक्तिशाली और बेरहम डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जुर्म और राजनीति के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है.
शानदार ट्विस्ट और सस्पेंस
कहानी में ट्विस्ट तब अत है जब नायडू की खुद की बेटी 'भारती' उसके इस साम्राज्य और अपराध के खिलाफ बगावत कर देती है. आगे की कहानी शानदार है. 7 एपिसोड की कहानी में अपकमो शानदार ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा.
प्राइम वीडियो पर देखें
इस सीरीज में समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, और नरेश अगस्त्य जैसे पॉपुलर साउथ स्टार्स लीड रोल में हैं. इसकी पूरी कहानी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर सब्सक्रिप्शन के साथ हिंदी डबिंग में भी देख सकते हैं.
हर एपिसोड में ट्विस्ट
शुरू से लेकर अंत तक ये सीरीज दर्शकों को बांधे रखती है. इसके हर एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. इसका एक एपिसोड खत्म होने के तुरंत बाद दूसरा एपिसोड देखना का मन करता है. अगर आप क्राइम थ्रिल के मामले में कुछ दमदार और अलग देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज एक बार जरूर देख लें.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.