---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ की बाप है ये स्पाई सीरीज, कहानी देख उड़ जाएंगे होश
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म की खतरनाक कहानी और किरदारों ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर लिया है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी इंडियन स्पाई सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो धुरंधर से भी बेहतर है. इस सीरीज की कहानी देखकर आपके रोंगटे खडे़ हो जाएंगे.
स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज
हम बात कर रहे हैं ओटीटी की पॉपुलर स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की, जिसकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
सीरीज की कहानी
‘स्पेशल ऑप्स’ की कहानी R&AW ऑफिसर हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सालों पुराने आतंकी हमलों के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश करते हैं. सीरीज में केके मेनन लीड रोल में हैं.
अबतक आ चुके हैं 2 सीजन
अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसका दूसरा सीजन साल 2025 में आया था, जिसे खूब सराहा गया. इस सीरीज को देखने की सबसे बड़ी वजह इसकी जबरदस्त कहानी और स्टारकास्ट.
कहानी देख रह जाएंगे दंग
क्रिटिक्स और दर्शकों ने स्पेशल ऑप्स की जमकर तारीफ की थी. इसकी कहानी युवा दर्शकों को एक शानदार तरीके का ट्रीट देती है. ये सीरीज इंडिया में बैठे आपको इंटरनेशनल लेवल का फील देगी.
धुरंधर जैसी ही कहानी
इसे देखने के बाद एक पल के लिए आपको ‘धुरंधर’ की कहानी भी याद आ जाएगी. कुछ दर्शक स्पेशल ऑप्स को धुरंधर से ज्यादा बेहतर समझते है. हालांकि दोनों की कहानी अपनी जगह शानदार है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.