Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

असल घटना पर बनी ये दिल दहला देने वाली फिल्म, हर एक मोड़ पर होगा खौफ का एहसास

---विज्ञापन---

ओटीटी पर अक्सर ही लोग बेहतरीन फिल्मों की तलाश में रहते हैं. लोग कई बार अच्छा कंटेंट ढूंढने के लिए घंटों स्क्रोल करते रहते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी ना सिर्फ कहानी बेहतरीन है, बल्कि यह एक ऐसी मूवी है जो आपको हैरान कर देगी. फिल्म की कहानी असल घटना पर आधारित है. यह मूवी आपको अंदर तक हिलाकर रख देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं उसकी कहानी सिर्फ एक 8 साल की बच्ची के बारे में है. एक ऐसी बच्ची जिसका रेप होता है और इस घटना के बाद उसके लिए सर्वाइव करना तक मुश्किल होता है.

---Advertisement---

हम बात कर रहे हैं साल 2013 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म 'होप' की. यह एक दिल दहला देने वाली फिल्म है. यह एक रियल लाइफ स्टोरी है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मूवी का हर एक सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

फिल्म की कहानी 8 साल की बच्ची सो-वोन के यौन उत्पीड़न के बारे में है. सो-वोन के साथ यह हादसा तब होता है, जब वह स्कूल जा रही होती है और एक शराबी उसके किडनैप कर लेता है और बेरहमी से उसका रेप करता है. इस भयानक घटना के बाद सो-वोन को गंभीर चोटें आती हैं. जिसके कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से हिल जाती है और लंबे समय तक उसे अस्पताल में रहना पड़ता है.

---Advertisement---

फिल्म में उस बच्ची और उसके पेरेंट्स के ट्रॉमा को दिखाया जाता है. जहां वह बच्ची इस घटना के बाद अपने पिता तक से डरने लगती है. लेकिन पिता बच्ची को ठीक करने के लिए और उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. इतना ही नहीं इस घटना के लिए वह खुद को कसूरवार मानता है.

बता दें कि यह फिल्म कोरिया की ना-यंग केस से इंस्पायर है. साल 2008 के इस केस में 57 साल के शराबी आदमी ने बच्ची को किडनैप किया था. जिसे कोर्ट ने सिर्फ 12 साल की सजा सुनाई थी. जिसपर पूरे शहर में खूब विरोध हुआ था, क्योंकि लोगों ने ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग की थी. लेकिन शराब के नशे में होने के कारण अपराधी को कम वक्त की सजा दी गई थी.

---Advertisement---

बता दें कि फिल्म में ली रे लीड रोल में थी. इसके अलावा फिल्म में सोल क्यूंग गू, उम जी-वोन, किम हे-सूक, किम सांग हो, रा मी-रान जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इसका डायरेक्शन ली जून-इक ने किया है और इस मूवी को 8.2 की रेटिंग मिली है. पहले यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर थी, लेकिन अब यह भारत में मौजूद नहीं है. लेकिन इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 04, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola