---विज्ञापन---
9 एपिसोड वाली ये सीरीज 177 दिन से Prime Video पर मचा रही धूम, कहानी ‘पंचायत’ से भी शानदार
Prime Video Series: बिहार के एक गांव की मजेदार कहानी को दिखाती ये सीरीज पिछले 177 दिन से अमेजन प्राइम वी़डियो टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. इसके किरदार और कहानी हर किसी का दिल जीत रहे हैं.
कहानी
कहानी है एक ऐसे गांव की जहां 25 साल से कोई चोरी नहीं हुई, न कोई अपराध. साफ-सुथरा, हरा-भरा, जहां लोग खुले दिल से सोते हैं. लेकिन एक दिन अचानक यहां एक 'दुपहिया' गाड़ी गायब हो जाती है और पूरे गांव में हंगामा मचा जाता है. अब आगे क्या-क्या होता है, इसके लिए आपको ये पूरी सीरीज देखनी पड़ेगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं अमेजन प्राइम वीडियो की 9 एपिसोड वाली कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया सीजन 1' की, जो 177 दिनों से प्राइम वीडियो पर टॉप 10 वेब सीरीज में अपनी जगह बनाए हुए है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये सीरीज 'दुपहिया (Dupahiya)' 7 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी.
दुपहिया की स्टार कास्ट
इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी राघवंशी, यशपाल शर्मा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती ये सीरीज भारतीय ग्रामीण जीवन का आईना है.
दर्शकों के दिल में बस जाने वाली कहानी
इसके हर एक किरदार में अपनापन फील होता है. इसमें गांव के छोटे-छोटे सपनों, रिश्तों की मिठास को बखूबी पेश किया गया है. यही कारण है कि महीनों पहले रिलीज हुई ये सीरीज अब भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है और लगातार पसंद की जा रही है.
भूल जाएंगे 'पंचायत'
अगर आपने अबतक ये सीरीज नहीं देखी, तो प्राइम वीडियो पर मौजूद ये सीरीज जरूर देख लें. इसकी कहानी ऐसी है कि आप पंचायत, मिर्जापुर और फैमिली मैन जैसी कहानियों को भी भूल जाएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.