---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ से लाख गुना बवाली हैं ये 5 Netflix वेब सीरीज, दमदार कहानी हमेशा रहेगी याद
Netflix Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक शानदार सीरीज मौजूद हैं. यहां आपको सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर सबकुछ देखने को मिल जाएगा. लेकिन अगर आप कन्फ्यूज्ड हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके नेटफ्लिक्स की 5 सबसे दमदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. वीकेंड पर घर बैठे आप इन सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं.
Sacred Games
सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय ऑरिजनल वेब सीरीज है, जिसने भारत में ओटीटी (OTT) कंटेंट के मामले में तहलका मचा दिया था. दुनियाभर में इस सीरीज को काफी पसंद किया है. ये सीरीज प्रसिद्ध लेखक विक्रम चंद्रा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है. इस सीरीज को आज भी इंडियन ओटीटी के सबसे बेहतरीन शोज में गिना जाता है. अगर आपने अबतक इसकी कहानी नहीं देखी है, तो एक बार इसे जरूर देख लें.
Khakee: The Bengal Chapter
'खाकी: द बंगाल चैप्टर' की कहानी कोलकाता में हो रहे अपराध, राजनीति और करप्शन पर आधारित है. इसकी कहानी IPS अफसर अर्जुन मैत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खूंखार गैंगस्टर 'बाघा' और उसके गुर्गों के आतंक को खत्म करने के मिशन पर है. इस सीरीज में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलता है.
Dabba Cartel
इस सीरीज की कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक तंगी और महत्वाकांक्षाओं के चलते एक साधारण टिफिन सर्विस से निकलकर ड्रग्स के अवैध धंधे में फंस जाती हैं, और लंचबॉक्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डिलीवरी करने लगती हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनके खिलाफ जांच शुरू हो जाती है. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी.
Black Warrant
नेटफ्लिक्स सीरीज ब्लैक वारंट की कहानी सुनील गुप्ता नाम के एक जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली की कुख्यात तिहाड़ जेल के अंदर की खौफनाक दुनिया को अनुभव करता है. इस सीरीज में कई सच्ची घटनाएं दिखाई गई हैं.
Heeramandi: The Diamond Bazaar
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज ने अपने रिलीज से पूरे देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं. इसकी कहानी 1940 के दशक की है, जहां आजादी की ओर बढ़ रहे भारत में तवायफों का जीवन, प्रेम, विश्वासघात, शक्ति संघर्ष और विद्रोह दिखाया गया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.