---विज्ञापन---
‘दृश्यम’ से भी खतरनाक हैं ये 5 Netflix फिल्में, क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग
Netflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई शानदार फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या? तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन पांचों फिल्मों का सस्पेंस, थ्रिल, ड्रामा और क्लाइमैक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.चलिए जनते हैं.
Mrs. Serial Killer
लिस्ट में पहले नंबर पर साल 2020 में आई क्राइम थ्रिलर ‘मिसेज सीरियल किलर’ है, जिसे शिरीष कुंदर ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, मनोज बाजपेयी और मोहित रैना मुख्य लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. मृत्युंजय मुखर्जी उर्फ जॉय (मनोज बाजपेयी) और उनकी पत्नी सोना मुखर्जी (जैक्लीन फर्नांडीज) की है. शहर में अचानक कुंवारी गर्भवती लड़कियों के गायब होने और उनकी बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले सामने आते हैं. सबूतों के आधार पर पुलिस डॉक्टर मृत्युंजय को इन भयानक हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज देती है.
Badla
बदला साल 2019 में आई एक शानदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी नैना सेठी (तापसी पन्नू) के इर्द-घूमती है, जो एक सफल और तेज-तर्रार बिजनेसवुमन है. नैना पर उसके प्रेमी अर्जुन की हत्या का आरोप है. ऐसे में उसे कोर्ट के सवालों का जवान देना पड़ता है.
Raat Akeli Hai
हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रात अकेली है’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे, नितेश कुमार तिवारी और आदित्य श्रीवास्तव जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. ये फिल्म एक छोटे शहर के पुलिसकर्मी की कहानी है, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाता है.
Haseen Dillruba
रोमांस, क्राइम और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी रानी (तापसी पन्नू) नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी रिशु (विक्रांत मैसी) नाम के एक सीधे-साधे इंजीनियर से होती है. शादी से नाखुश रानी का अफेयर रिशु के हैंडसम भाई नील (हर्षवर्धन राणे) से हो जाता है. इसके बाद फिल्म में एक मर्डर हो जाता है, जिसके आगे की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Dhokha: Round D Corner
ये एक जबरदस्त रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर. माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं. इस फिल्म में हर कोई एक दूसरे को धोखा ही देता है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स चौंका देने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.