Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘महाराजा’ से भी खतरनाक है SonyLIV पर मौजूद ये फिल्म, कहानी देख उड़ जाएगी नींद

---विज्ञापन---

अगर आप भी विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ को बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर मानते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको साउथ की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी पर्दा खुलते ही दर्शकों को कंफ्यूज करती है. इसका सस्पेंस अंततक दर्शकों को घुमाता रहता है. एक ऐसी कहानी, जिसे देखकर आप ‘महाराजा’ की कहानी भी भूल जाएंगे.

महाराजा से भी खतरनाक सस्पेंस

साल 2024 में आई विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आती है. इस फिल्म का धांसू सस्पेंस दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. शुरू होते ही इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आते हैं. वहीं क्लाइमेक्स देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

---Advertisement---

भूल जाएंगे 'महाराजा'

लेकिन आज आपको महाराजा से एक साल पहले यानी 2023 में आई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी देख सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इस फिल्म का सस्पेंस और थ्रिल कुछ ऐसा है कि आप विजय सेतुपति की महाराजा भी भूल जाएंगे.

साल 2023 की फिल्म

इस फिल्म का नाम है ‘Por Thozhil.’ तमिल भाषा की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर मौजूद है. साल 2023 में आई इस फिल्म को ओटीटी से पहले सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया. इसकी कहानी देख हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘Por Thozhil’ की कहानी दो पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर केस सुलझाने में लगे होते हैं. दोनों पुलिस ऑफिसर अलग-अलग मिजाज के होते हैं, लेकिन उस सीरियल किलर को पकड़ने के लिए दोनों साथ काम करते हैं.

क्लाइमेक्स देख रह जाएंगे दंग

चूहे-बिल्ली के इस खेल की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. अंत तक फिल्म एक ऐसे मोड़ पर आती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. फिल्म में आर. सारथकुमार और अशोक सेलवन लीड रोल में हैं. इसकी पूरी कहानी आप SonyLIV पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 06:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola