---विज्ञापन---
Sony Liv पर देखें असल घटना पर आधारित दिल दहला देने वाली ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, कहानी ऐसी कि खड़े हो जाएंगे रोंगटे
क्राइम-थ्रिलर कंटेंट देखने वाले दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं. इनमें से कुछ सीरीज ऐसी भी हैं, जो वास्तविक घटनाओं पर बनी हैं और अपनी रहस्यमयी कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल घटना पर आधारित है.
असल घटना पर आधारित है ये सीरीज
दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह महाराष्ट्र में हुए 7 मर्डर्स पर आधारित है. इस कहानी को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सीरीज की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मानवत मर्डर्स
हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'मानवत मर्डर्स' की. जिसमें आशुतोष गोवारिकर, साई ताम्हणकर, मकरंद अनासपुरे और सोनाली कुलकर्णी अहम रोल में नजर आईं हैं.
महाराष्ट्र के असल केस पर आधारित है मानवत मर्डर्स
Sony LIV पर उपलब्ध यह सीरीज 1970 के दशक में महाराष्ट्र के मानवत क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार हत्याओं से प्रेरित है. कहानी एक ऐसे इलाके की है, जहां महिलाओं और युवतियों की रहस्यमयी हत्याएं लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर देती हैं.
क्या है मानवत मर्डर्स की कहानी
सीरीज में दिखाया गया है कि इन हत्याओं के पीछे बेहद रहस्यमयी परिस्थितियां होती हैं. जांच के दौरान कई चौंकाने वाले और भयावह पहलू सामने आते हैं, जिनमें कथित तांत्रिक गतिविधियों और अंधविश्वास से जुड़े एंगल भी शामिल हैं. लगातार हो रही घटनाओं से गांव में दहशत फैल जाती है और आखिरकार पुलिस जांच शुरू करती है.
IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह मामला अपने समय में काफी चर्चा में रहा था. आठ एपिसोड की यह सीरीज रहस्य, अपराध और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है. IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग मिली है, जबकि इसकी कहानी और जांच-पड़ताल का अंदाज दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.