---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 Possible Contestant List: मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के लिए इन कंटेस्टेंट को किया अप्रोच? शॉकिंग है पूरी लिस्ट
Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी 'बिग बॉस 20' का आगाज 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है. हाल ही में मेकर्स ने इस शो का पहला प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान खान "करण-अर्जुन" वाले अंदाज और "तथास्तु" ट्विस्ट के साथ नजर आ रहे हैं.
Bigg Boss 20: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है. ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार आगाज 6 सितंबर 2026 से होने जा रहा है, जिसे एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे. इस बार शो का टेलीकास्ट कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रात 9:00 बजे किया जाएगा. मेकर्स ने शो का पहला आधिकारिक प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसमें सलमान खान अपने मशहूर "करण-अर्जुन" वाले अंदाज और एक नए "तथास्तु" ट्विस्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं. शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. आइए शो के कुछ संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में जानते हैं.
सीजन में 20 कौन-कौन आएगा नजर?
मेकर्स द्वारा नए सीजन के पहले प्रोमो के आने बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर लगातार कंटेस्टेंट के नाम सुझा रहे हैं. कई फैंस स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट और योगेश रावत की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर को इस शो में देखना चाहते हैं. आकांक्षा चौधरी की भी जमकर डिमांड हो रही है.
संभावित कंटेस्टेंट्स
रिपोर्ट्स की मानें तो, बिग बॉस सीजन 20 के लिए रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, भागीरथ भट्ट, निया शर्मा, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैजू, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, सेंटी शर्मा और अरबाज पटेल को मेकर्स ने अप्रोच किया है. हालांकि अभी किसी को भी लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
सलमान खान का 'करण-अर्जुन' अंदाज
हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस सीजन 20’ का एक खास प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान का "करण-अर्जुन" वाला अंदाज देखने को मिला हैं. शो को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है.
6 एडिशन में आए शो
बता दें इस बार बिग बॉस में काफी खास और शानदार होने वाला है. इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं. इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा.
बिग बॉस के होस्ट
बिग बॉस के हिंदी एडिशन को सलमान खान, मलयालम एडिशन को मोहनलाल, बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली, कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप, तेलुगू एडिशन को नागार्जुन और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे.
किसने जीता था सीजन 19?
पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 की तो शो 7 दिसंबर 2025 को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना ने जीत हासिल की थी. वहीं फरहाना भट्ट शो में रनरअप बनी थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.