Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही छाई ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, IMDb पर मिली 7.2 की शानदार रेटिंग

Netflix Trending: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ओटीटी पर ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

Netflix Trending: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई एक रोमांटिक-कॉमेडी दर्शकों को लगातार अपनी और आकर्षित कर रही है. 2 घंटे 6 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई है. इसकी मजेदार कहानी हर किसी को पसंद आ रही है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' की, जो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है और हाल ही में सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

---Advertisement---

कहानी

इसकी कहानी पावी (एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) और उसके पति एलन के इर्द-गिर्द घूमती है. शादी के बाद पावी मायका छोड़कर ससुराल जाने से मना कर देती है. इसके बजाय एलन खुद अपनी पत्नी के घर रहने आ जाता है, जिससे घर में पारिवारिक ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी शुरू होती है.

कास्ट

फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' (Pyaar Prema kalyanam) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 अगस्त को रिलीज हुई. इसमें एलन (Elan), सान्वे मेघना, योगी बाबू, राधिका सरथकुमार और एमएस भास्कर जैसे कलाकार शामिल हैं.

---Advertisement---

नेटफ्लिक्स पर टाॅप ट्रेंडिंग

फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में सान्वी ने पावी का और एलन ने एलन नाम का ही किरदार निभाया है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

IMDb रेटिंग

अपनी कहानी और शानदार कास्ट की वजह से ये फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म पारम्परिक शादी को एक मजेदार अंदाज से पेश करती है. यही कारण है कि इसकी कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. IMDb ने भी इसे 7.2 की रेंटिंग दी है.

---Advertisement---
First published on: Aug 23, 2026 05:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola