Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘प्रणित मोरे से समय रैना तक…’ जब विवादों से घिरे ये स्टैंड अप कॉमेडियन, FIR भी हुई दर्ज

---विज्ञापन---

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों '370 बिरयानी विवाद' को लेकर सुर्खियों में हैं. यह विवाद उनके शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद शुरू हुआ था. हालांकि, प्रणित मोरे अकेले ऐसे कॉमेडियन नहीं हैं जो किसी विवाद में फंसे हों. इससे पहले भी कई चर्चित कॉमेडियंस अलग-अलग कारणों से विवादों का सामना कर चुके हैं.

प्रणित मोरे

'प्रणित मोरे' एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. हाल ही में उनके शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा नाम के व्यक्ति ने महिलाओं को लेकर विवादित कमेंट किया था. बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद के बाद हिमांशु की नौकरी चली गई. मामले में हिमांशु जांगड़ा और प्रणित मोरे के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई. बाद में प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन मामला अब भी चर्चा में बना हुआ है.

---Advertisement---

समय रैना

कॉमेडियन 'समय रैना' भी विवादों का हिस्सा रह चुके हैं. साल 2025 में उनके शो India's Got Latent के एक एपिसोड को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था . शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने अश्लील और आपत्तिजनक बयान दिया था. जिसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था, जिसपर FIR भी दर्ज हुई थी. 

मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी के खिलाफ साल 2021 में FIR दर्ज की गई थी. उन पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक कमेंट करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे थे. यह मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा था.

---Advertisement---

कुणाल कामरा

जाने-माने कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक विचार रखने के लिए पहचाने जाते हैं. साल 2025 में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और मामला काफी समय तक सुर्खियों में बना रहा.

तन्मय भट्ट

'तन्मय भट्ट' साल 2016 में एक वीडियो को लेकर विवादों में आए थे. वीडियो में वह फेस-स्वैप ऐप की मदद से सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की नकल करते नजर आए थे. इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

---Advertisement---
First published on: Jun 17, 2026 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola