---विज्ञापन---
Pati Patni Aur Woh Do OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही आयुष्मान खुराना की फिल्म, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
Pati Patni Aur Woh Do OTT Release Date: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ कमाल तो नहीं दिखा पाई, हालांकि अब मेकर्स को उम्मीद है कि ओटीटी पर इसे खूब प्यार मिलेगा.
फिल्म की कहानी
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म कहानी प्रयागराज के रहने वाले वन विभाग अधिकारी प्रजापति पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने एक दोस्त की मदद करने के चक्कर में कई मुसीबतों और गलतफहमियों का सामना करता है.
फिल्म के किरदार
फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. इन चारों का किरदार काफी मजेदार और दिलचस्प है. वामिका ने फिल्म में आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया है. वहीं सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह दोस्त के रूप में नजर आए हैं.
स्टारकास्ट
फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है. आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के अलावा विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, दुर्गेश कुमार और आयशा रजा मिश्रा जैसे स्टार्स भी शामिल हैं.
ओटीटी पर करें एन्जॉय
रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर अब ये फिल्म अब ओटीटी पर नए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. अगर आप इसकी कहानी थिएटर में नहीं देखने से चूक गए तो अब घर बैठे इसे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं.
ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
रिपोर्ट के मुताबिक 'पति पत्नी और वो 2' को 10 जुलाई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा. थिएटर रिलीज के करीब आठ हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.