---विज्ञापन---
बेटे के सामने 54 की एक्ट्रेस बनीं दुल्हन, रचाई दूसरी शादी; दुनिया से छिपाया पति का नाम
Pakistani Actress Humaira Bano Second Marriage: पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस ने 54 साल की उम्र में दूसरी शादी की, जिसमें उनका खुद का बेटा ही गवाह बना है.
Pakistani Actress Humaira Bano Second Marriage: पाकिस्तान की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हुमैरा बानो ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है. दिलचस्प बात ये है कि 54 साल की एक्ट्रेस हुमैरा बानो के इस निकाह का गवाह उनका बेटा ही बना था. दरअसल, ये हुमैरा बानो की दूसरी शादी है. इस समय सोशल मीडिया पर हुमैरा बानो की शादी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने पति का चेहरा छिपाया है. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
दूसरी शादी का ऐलान
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा बानो का अपने पहले पति से तलाक हो गया है, इस शादी से उन्हें एक बेटा है. हुमैरा बानो ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान अपने इंस्टाग्राम पर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों को बताया कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है.
दुनिया से छिपाई पति की पहचान
54 साल की एक्ट्रेस हुमैरा बानो ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे पति के साथ एक कैंडिड पोस्ट शेयर किया है. इस वायरल वीडियो में हुमैरा और उनके पति कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं. इस पोस्ट में दोनों में से किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.
जिंदगी का नया चैप्टर शुरू
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हुआ है. इस कैंडिड पोस्ट के कैप्शन में 'हम अपने लिए कुछ प्लान करते हैं, लेकिन अल्लाह का हमारे लिए दूसरा प्लान तैयार रहता है.' इस पोस्ट से साफ हैं कि एक्ट्रेस ने अल्लाह के फैसले पर खुशी जताई है.
फैंस और सेलेब्स से मिली बधाइयां
हुमैरा बानो ने जैसे ही ये खबर शेयर की सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलने लगीं. इस दौरान कई फैंस ने एक्ट्रेस से उनके पति का नाम या पहचान बताने के लिए कहा. ड्रामा में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हुमैरा बानो ने अपनी दूसरी शादी को लो-प्रोफाइल रखा है.
हुमैरा बानो का करियर
हुमैरा बानो ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी. उन्होंने कई हिट पाकिस्तानी ड्रामा में काम किया है. जिसमें, 'मेरे हमदम', 'दीवानगी' और 'झूठ' जैसे हिट ड्रामा शामिल है. इसके अलावा, एक्ट्रेस हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.