Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पाताल लोक’ से ‘ब्राउन’ तक… 6 इंडियन क्राइम ड्रामा, जो हर एपिसोड के साथ खोलते हैं इंसानी दिमाग के सबसे अंधेरे राज

---विज्ञापन---

अगर आप रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में-सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं, और कुछ ऐसा देखने के मूड में हैं, जो क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भी भरपूर हो, साथ ही इंसानी सोच के गहरे राज को भी उजागर करती हो, तो ये कुछ सीरीज आपकी वॉच लिस्ट का हिस्सा हो सकती है. क्योंकि ये इंसान की लालच, ट्रॉमा और अंधेरे से भरी मानसिकता की कहानी को परत-दर-परत खोलती है.

ये सीरीज हिला देगी आपका दिमाग

सबसे पहले बात करते हैं, 'दिल्ली क्राइम' की, जो रियल घटनाओं से इंस्पायर है. जिसकी इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका ह्यूमन एस्पेक्ट है. यह दिखाती है कि किसी बड़े अपराध की जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों पर मानसिक और भावनात्मक दबाव कितना गहरा होता है. यही वजह है कि यह सीरीज एक साधारण पुलिस ड्रामा से कहीं आगे निकल जाती है.

---Advertisement---

क्राइम सीरीज की सबसे बेहतरीन कहानी

इसके बाद आप 'पाताल लोक' देख सकते हैं, जो भारतीय ओटीटी की सबसे चर्चित क्राइम सीरीज में गिनी जाती है. एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच करते हुए कहानी राजनीति, अपराध, जाति और भ्रष्ट सिस्टम की कई परतें खोलती है. हर किरदार का अपना अंधेरा सच इस शो को और भी दिलचस्प बनाता है.

लिस्ट में जुड़ा ये नया नाम किसका है?

इस लिस्ट में नया नाम 'ब्राउन' का है. ZEE5 पर रिलीज हुई यह सीरीज कोलकाता की पुलिस अधिकारी रीटा ब्राउन की कहानी दिखाती है, जो एक खौफनाक मर्डर केस की जांच के साथ-साथ अपनी निजी परेशानियों और शराब की लत से भी जूझ रही है. यह सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि इंसानी कमजोरियों और सुधार की कहानी भी है.

---Advertisement---

क्यों है ये सीरीज सबसे यादगार?

इसके बाद आप'सेक्रेड गेम्स' देख सकते हैं, पुलिस अफसर सरताज सिंह और गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की ये कहानी दिखाती है. जो सत्ता, अपराध, धर्म और महत्वाकांक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसकी दमदार कहानी और शानदार अभिनय इसे इंडियन ओटीटी की यादगार सीरीज में शामिल करता है.

क्राइम साइकोलॉजी और पौराणिक कथाओं का अनोखा कॉम्बो

वहीं 'असुर' क्राइम साइकोलॉजी और पौराणिक कथाओं का अनोखा कॉम्बो पेश करती है. एक रहस्यमयी सीरियल किलर की तलाश के दौरान यह शो अच्छाई और बुराई के बीच की बेहद पतली रेखा को समझने की कोशिश करता है. बहरहाल, अगर आप ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं, जिनमें सिर्फ अपराध नहीं बल्कि इंसानी मन की गहराइयों को भी समझने की कोशिश हो, तो ये छह भारतीय नियो-नॉयर क्राइम ड्रामा आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Jun 26, 2026 10:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola