---विज्ञापन---
OTT Release This Week: इस हफ्ते धमाल मचाएंगी 13 नई फिल्में और सीरीज, अकेले Netflix पर ये 8 कहानियां उड़ाएंगी गर्दा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज तैयार है. 13 से 19 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर कुल 13 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. खास बात यह है कि इनमें से अकेले नेटफ्लिक्स पर 8 नए टाइटल स्ट्रीम होंगे. क्राइम डॉक्यूसीरीज, रोमांटिक ड्रामा, एक्शन, हॉरर, कॉमेडी और थ्रिलर जैसे कई जॉनर इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.
जियो हॉटस्टार पर क्या आ रहा है?
जियो हॉटस्टार पर 13 जुलाई को रोमांटिक पीरियड ड्रामा 'वुथरिंग हाइट्स' रिलीज होगी, जो एमिली ब्रोंटे के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. इसी दिन तमिल रियलिटी डेटिंग शो 'सेकंड लव' भी स्ट्रीम होगा, जिसमें 12 कंटेस्टेंट पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ नई शुरुआत करते नजर आएंगे. वहीं 16 जुलाई को कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम' भी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी.
प्राइम वीडियो पर कौनसी फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक?
प्राइम वीडियो पर 13 जुलाई को क्राइम डॉक्यूसीरीज 'मर्डर 101' रिलीज होगी. यह टेनेसी के एक पुराने मर्डर केस की जांच पर आधारित है. इसके बाद 15 जुलाई को एक्शन-कॉमेडी सीरीज 'राइड एंड डाई' आएगी, जिसमें दो दोस्तों की जिंदगी एक खतरनाक मिशन के बाद पूरी तरह बदल जाती है.
नेटफ्लिक्स पर उड़ने वाला है गर्दा
नेटफ्लिक्स इस हफ्ते सबसे ज्यादा कंटेंट लेकर आ रहा है. 13 जुलाई को जापानी एक्शन फिल्म 'गोल्डन कामुय: अबाशिरी प्रिजन रेड' रिलीज होगी. 15 जुलाई को दर्शक 'यंग शेल्डन सीजन 6' का आनंद ले सकेंगे. 16 जुलाई को साइकोलॉजिकल एडवेंचर फिल्म 'सकर पंच' और इंडोनेशियाई ड्रामा 'मैं पहले मैं' स्ट्रीम होगी.
नेटफ्लिक्स पर ये फिल्में-सीरीज होंगी स्ट्रीम
17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर एक साथ कई नए टाइटल रिलीज होंगे. इनमें जर्मन ड्रामा '23000 लाइव्स', हॉरर थ्रिलर 'क्वारंटाइन 2: टर्मिनल', रोमांटिक थ्रिलर 'डिजायर' और इमोशनल ड्रामा 'द मैप ऑफ लॉन्डिंग' शामिल हैं.
धांसू प्लान तैयार कर लें
अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी. रोमांस से लेकर सस्पेंस, हॉरर, एक्शन और कॉमेडी तक हर तरह का कंटेंट अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा. ऐसे में अपनी पसंद की फिल्म या सीरीज चुनिए और पूरे हफ्ते भरपूर एंटरटेनमेंट का मजा लीजिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.