---विज्ञापन---
सिनेमाघरों के बाद Netflix पर दहशत फैलाने आ रही ये हॉरर-थ्रिलर, कहानी देख कांप उठेगी आत्मा
Obsession OTT Release Date: साल 2026 की इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म की कहानी ने पूरी दुनियाभर में तहलका मचाया. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है. जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है. चलिए इसके बारे में सबकुछ जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2026 की टॉप हॉरर फिल्मों में से एक ऑब्सेशन (Obsession) की, जो अब जल्द ही बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की तैयारी में है. फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया. वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है.
ऑब्सेशन
ऑब्सेशन एक साइकोलॉजिकल हॉरर रोमांटिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन फेमस यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) ने किया है. बहुत ही कम बजट में तैयार इस फिल्म ने दुनियाभर में अकूत कमाई की. फिल्म में इंडे नवारेट, माइकल जॉन्सन और मेगन लॉलेस लीड रोल में हैं.
कांप उठेगी रूह
इस फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स शामिल हैं, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. 1 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म का हर एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा. इसकी कहानी कई दिनों तक आपके दिल और दिमाग पर छाई रहेगी.
फिल्म की कहानी
ऑब्सेशन की कहानी बियर और निक्की के इर्द-गिर्द घूमती है. बियर, निक्की से प्यार करता है और चाहता है कि वह भी उसे पागलों की तरह चाहे. एक दिन बियर को एक 'वन विश विलो' मिलता है जिससे वो मांगता है कि निक्की सिर्फ और सिर्फ उससे प्यार करे. वो विश मांगकर उसे तोड़ देता है और आखिर में उसका ख्वाब पूरा हो जाता है. मगर उसे नहीं मालूम होता है कि उसे इस विश की डरावनी कीमत चुकानी पड़ेगी. ये विश एक खतरनाक मोड़ ले लेता है.
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'ऑब्सेशन'
बात करें फिल्म की ओटीटी रिलीज की तो 'वट्स ऑन नेटफ्लिक्स' के मुताबिक, हॉरर और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, इसे देखने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट 17 नवबर 2026 रखी गई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.