---विज्ञापन---
Netflix की सबसे तगड़ी मर्डर-मिस्ट्री, सस्पेंस और मिस्ट्री देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
Netflix Series: अगर आप मर्डर-मिस्ट्री से भरपूर कुछ सबसे अलग देखना चाहते हैं तो खासकर ये सीरीज आपके लिए है. Netflix पर मौजूद इस की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसके हर एक एपिसोड में जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
नेटफ्लिक्स की धांसू मर्डर-मिस्ट्री,
क्राइम और थ्रिलर से भरपूर इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2023 में आया था और दूसरा सीजन 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुआ. ये सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पुलिस मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के साथ-साथ रिश्तों की जटिलताओं को भी उजागर करती है.
अबतक आ चुके हैं 2 सीजन
सीरीज के सीजन 1 की कहानी एक एनआरआई की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सुविंदर विक्की और बरुण सोबती लीड रोल में हैं. वहीं इसके दूसरे सीजन में बरुण सोबती के साथ मोना सिंह और रणविजय सिंह लीड रोल में नजर आए हैं.
कौनसी सीरीज?
जी हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज 'कोहरा' की. मर्डर-मिस्ट्री से भरपूर इस सीरीज की कहानी शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है. इस सीरीज का हर एक एपिसोड धमाकेदार है.
कोहरा सीजन 1
'कोहरा' सीरीज के पहले सीजन में पंजाब के एक शहर में एक युवा NRI की मौत की जांच करने वाले दो पंजाबी पुलिसवालों के बारे में है. मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की प्रक्रिया में पुलिस वाले अपनी-अपनी लड़ाइयां भी लड़ते हैं.
कोहरा सीजन 2
सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत प्रीत बाजवा नाम की एक महिला की हत्या उसके ही घर (गौशाला) में हो जाती है. इसके बाद निलंबित पुलिस ऑफिसर कौर (मोना सिंह) को दोबारा नौकरी पर बुलाकर ये केस सौंपा जाता है और अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) को उसके साथ लगाया जाता है. अपनी निजी जिंदगी की समस्याओं को झेलते हुए दोनों पुलिसवाले इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.