---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद हैं ये 5 सबसे डरावनी फिल्में, देखकर कांप उठेगी रूह
Horror Movies: कुछ दर्शकों को डरावनी फिल्में बेहद पसंद होती हैं और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे डरावनी और शानदार फिल्में लेकर आए हैं. हॉरर और थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Bulbbul
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अन्विता दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बुलबुल’ का है. ये एक शानदार हॉरर फिल्म है, जो एक सामाजिक संदेश भी देती है. फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रत चटर्जी लीड रोल में हैं. इस फिल्म से तृप्ति डिमरी के किरदार को खूब सराह गया था. बुलबुल को 24 जून 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. ये फिल्म 1880 के बंगाल प्रेसीडेंसी की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक बाल-वधू और उसकी मासूमियत से ताकत तक की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है.
Maa
साल 2025 में आई फिल्म ‘मां’ एक शानदार माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के साथ पति के पैतृक गांव जाती है, जहां बेटी एक खतरनाक श्राप की चपेट में आ जाती है. ऐसे में अपनी बेटी को बचाने के लिए मां को काली देवी जैसी शक्तियों का सहारा लेना पड़ता है.
Ghost Stories
हॉरर और ड्रामा से भरपूर Netflix की इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जान्हवी कपूर, शोभिता धूलिपाला और मृणाल ठाकुर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.
Shaitaan
अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला स्टारर फिल्म ‘शैतान’ एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसकी कहानी एक परिवार की शांत छुट्टियों से शुरू होती है, लेकिन वनराज नाम का रहस्यमई शख्स उनकी जवान बेटी को अपने वश में कर लेता है और उसे अपने इशारों पर नचाता है.
Baramulla
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘बारामूला’ एक शानदार सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी बारामूला शहर में रहस्यमई तरीके से गायब हो रहे बच्चों पर आधारित है. कहानी में डीएसपी रिदवान सैयद इस मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं अंत में ये फिल्म एक भयानक मोड़ ले लेती है. इसका क्लाइमेक्स देख आपकी रूह कांप उठेगी.